Wednesday, 11 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: अंधविश्वास की खौफनाक वारदात, टोनही बताकर बुजुर्ग महिला की हत्या Car Assault Case: मेडिकल छात्र का अपहरण कर पिटाई, स्कूल के पुराने विवाद का लिया बदला Cyber Fraud: कांकेर में साइबर ठगी की कोशिश, भाजपा विधायक के नाम पर रुपए की मांग Gambling Raid: जुआरियों पर पुलिस का एक्शन, 4 दिन में 289 गिरफ्तार, 2.70 लाख रुपए जब्त Kulgam Terror Attack: सीआरपीएफ गश्ती दल को बनाया निशाना, दो जवान घायल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी Gariaband News: जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को जान से मारने की धमकी, देवभोग थाने में शिकायत Murder Case: अंधविश्वास की खौफनाक वारदात, टोनही बताकर बुजुर्ग महिला की हत्या Car Assault Case: मेडिकल छात्र का अपहरण कर पिटाई, स्कूल के पुराने विवाद का लिया बदला Cyber Fraud: कांकेर में साइबर ठगी की कोशिश, भाजपा विधायक के नाम पर रुपए की मांग Gambling Raid: जुआरियों पर पुलिस का एक्शन, 4 दिन में 289 गिरफ्तार, 2.70 लाख रुपए जब्त Kulgam Terror Attack: सीआरपीएफ गश्ती दल को बनाया निशाना, दो जवान घायल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी Gariaband News: जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को जान से मारने की धमकी, देवभोग थाने में शिकायत
W 𝕏 f
होम › अंबिकापुर (सरगुजा) › Murder Case: अंधविश्वास की खौफनाक वारदात, टोनही ब…
Witchcraft Suspicion Murder(Image Source: Keertiman Media)
Witchcraft Suspicion Murder(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING अंबिकापुर (सरगुजा)

Murder Case: अंधविश्वास की खौफनाक वारदात, टोनही बताकर बुजुर्ग महिला की हत्या

Murder Case: बलरामपुर जिले के पस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम सरगवां पंडोपारा में जादू-टोने के शक में चार लोगों ने मिलकर एक बुजुर्ग विधवा की हत्या कर दी। दो महिलाओं की बीमारी से हुई मौत का जिम्मेदार मानकर आरोपितों ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर हथौड़ी से हमला कर दिया।

य
प्रकाशित: 11 Nov 2026, 04:54 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
अंबिकापुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Murder Case: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जादू-टोने के शक ने एक बुजुर्ग विधवा की जान ले ली। दो महिलाओं की बीमारी से हुई मौत के लिए गांव की एक बुजुर्ग महिला को जिम्मेदार मानते हुए चार लोगों ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली। आरोपितों ने पहले महिला को शराब पिलाई और फिर घर में घुसकर हथौड़ी से सिर और चेहरे पर कई वार कर उसकी जान ले ली। 
पुलिस ने मामले में चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम सरगवां पंडोपारा की है। पुलिस के मुताबिक, 9 नवंबर की रात करीब 9 बजे चारों आरोपित रजपतिया पंडो के घर पहुंचे थे। आरोपित देवकुमार देवांगन (26) की बड़ी मां ठुमरी की करीब दो सप्ताह पहले बीमारी से मौत हुई थी। वहीं, मुनेश अगरिया (45) की मां सिबनी ने भी लगभग तीन सप्ताह पहले बुखार के चलते दम तोड़ दिया था।

टोनही बताकर रची हत्या की साजिश, हथौड़ी से किया हमला

दोनों महिलाओं की मौत के बाद देवकुमार और मुनेश को शक हो गया कि इसके पीछे रजपतिया पंडो का हाथ है। इसी अंधविश्वास में उन्होंने बुजुर्ग महिला को टोनही मान लिया और उसकी हत्या की योजना बना ली। इस साजिश में शिवनाथ नगेशिया (56) और रामप्रसाद पंडो (35) भी शामिल हो गए। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपित घटना वाली रात रजपतिया के घर पहुंचे और पहले उसे शराब पिलाई। महिला के नशे में होने के बाद रामप्रसाद और शिवनाथ घर के बाहर निगरानी करने लगे। इस दौरान देवकुमार और मुनेश घर के भीतर गए और महिला पर हथौड़ी से सिर व चेहरे पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण रजपतिया की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने चारों आरोपितों को किया गिरफ्तार

अगली सुबह 10 नवंबर को करीब 7:30 बजे मृतका के सौतेले बेटे जेठू पंडो ने घर पहुंचकर देखा तो रजपतिया का शव खाट पर खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही पस्ता थाना पुलिस ने निरीक्षक पुष्पराज साहू के नेतृत्व में जांच शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि रजपतिया के पति की कई साल पहले मौत हो चुकी थी और वह अलग घर में अकेली रहती थी। उसके सौतेले बेटे ही उसकी देखभाल करते थे। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शिवनाथ नगेशिया का मृतका के घर आना-जाना था।
इस आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने पूरी वारदात का खुलासा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने देवकुमार देवांगन, मुनेश अगरिया, शिवनाथ नगेशिया और रामप्रसाद पंडो को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना एक बार फिर बताती है कि बीमारी और मौत जैसी घटनाओं को जादू-टोने से जोड़कर किसी निर्दोष को निशाना बनाना कितना गंभीर अपराध है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें