Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर) Dantewada News: अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, जादू-…
Murder case in Dantewada over suspicion of witchcraft(Image Source: AI Photo)
Murder case in Dantewada over suspicion of witchcraft(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)

Dantewada News: अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, जादू-टोने के शक में व्यक्ति की हत्या, शव जलाने का आरोप

Dantewada News: अरनपुर थाना क्षेत्र में जादू-टोना करने के शक में 53 वर्षीय जोगा मंडावी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि घटना के बाद शव को भी जला दिया गया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
05 Sep 2026, 02:48 PM
दंतेवाड़ा
Dantewada News: अंधविश्वास से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। अरनपुर थाना क्षेत्र के पोरोपरिया पटेलपारा गांव में जादू-टोना करने के शक में 53 वर्षीय जोगा मंडावी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि घटना के बाद सबूत मिटाने के लिए मृतक के शव को भी जला दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 1 सितंबर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जोगा मंडावी को लेकर गांव के कुछ लोगों को शक था कि वह जादू-टोना करता है।
ग्रामीणों का आरोप था कि उसकी गतिविधियों के कारण गांव में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी मुद्दे को लेकर गांव में बैठक भी हुई थी। बैठक के बाद कोसा मंडावी, नंदा मंडावी, नंदा कोवासी, आयता कवासी, भीमा और हिड़मा बारसे कथित तौर पर जोगा मंडावी के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां उन्होंने उसके परिवार के सदस्यों को बंधक बनाया और महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें धमकाया।

विरोध करने पर जोगा मंडावी को पीटा

बताया गया है कि परिवार के साथ हो रही मारपीट का जोगा मंडावी ने विरोध किया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि डंडों से लगातार हमला किए जाने के कारण जोगा मंडावी की मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद आरोपियों पर शव को ठिकाने लगाने और उसे जलाने का भी आरोप है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने अरनपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

शिकायत के आधार पर अरनपुर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 190, 191, 332(1), 238, 127(2), 115(2), 351 और 296 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपों की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें