Friday, 16 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Goods Transport Fraud: 35 टन साल बीज की खली गायब करने का मामला, फरार ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार Goods Transport Fraud: 35 टन साल बीज की खली गायब करने का मामला, फरार ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › गरियाबंद में तांत्रिक-अंधविश्वास के नाम पर ठगी, न…
जादू-टोने के नाम पर ठगी
जादू-टोने के नाम पर ठगी
रायपुर संभाग

गरियाबंद में तांत्रिक-अंधविश्वास के नाम पर ठगी, नींबू और जादू-टोने का डर दिखाकर महिला से 18,500 ठगे

गरियाबंद जिले के जड़जड़ा गांव में दो अज्ञात लोगों ने तांत्रिक क्रिया, टोने-टोटके और बच्चों की बीमारी का डर दिखाकर एक महिला से 18,500 रुपये ठग लिए। आरोपी खुद को पति-पत्नी बताकर घर पहुंचे थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 21 Aug 2026, 10:34 AM · अपडेट: 14 Oct 2026, 10:25 PM
गरियाबंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले के जड़जड़ा गांव में तांत्रिक क्रिया और टोने-टोटके का डर दिखाकर एक महिला से हजारों रुपए ठगी का मामला सामने आया है। खुद को पति-पत्नी बताने वाले दो अज्ञात जालसाजों ने घर का क्लेश दूर करने और बच्चों को बीमारी से बचाने का झांसा देकर पीड़िता से 18,500 रुपये नकदी ऐंठ लिए। शिकायत के बाद गरियाबंद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, जड़जड़ा गांव की रहने वाली सुमती बाई पटेल (45 वर्ष) 19 अगस्त को अपने घर में बहू कोशिका के साथ घरेलू कामकाज निपटा रही थीं। 

परिजनों को बच्चों के नाम से डराया 

सुबह लगभग 9 बजे एक पुरुष और एक महिला पैदल उनके दरवाजे पर पहुंचे। उन्होंने शुरुआत में खाने के लिए चावल मांगा। सुमती बाई ने जब मुट्ठी भर चावल दिए, तो दोनों ने चाय पिलाने की बात कही। महिला के मना करने के बावजूद दोनों जबरन घर के भीतर दाखिल हो गए। घर में घुसते ही शातिर ठगों ने पीड़िता और उसकी बहू के ऊपर चावल छिड़क दिए। इसके बाद उन्होंने परिजनों को डराते हुए कहा कि “तुम्हारे घर के आसपास किसी ने नींबू गाड़ रखा है, जिससे बच्चों की तबीयत बहुत खराब हो सकती है।” 

झांसे में आकर दे दिए पैसे 

आरोपियों ने दावा किया कि उनके पास ऐसी दवा और ताबीज है, जिससे घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा और पारिवारिक क्लेश हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। डर और भ्रम के जाल में फंसाकर उन्होंने पूजा-पाठ व ताबीज के नाम पर पैसों की मांग शुरू कर दी। जालसाजों के झांसे में आकर सुमती बाई ने घर में रखे 18,500 रुपये नकदी (500-500 रुपये के 26 नोट और 100-100 रुपये के 55 नोट) उन्हें सौंप दिए। 

परिजनों को हुआ बाद में ठगी का अहसास 

ठगों ने महिलाओं को सख्त हिदायत दी कि वे इस बारे में तुरंत किसी को न बताएं और चुपचाप वहां से रफूचक्कर हो गए। करीब एक घंटे बाद जब पीड़िता का बेटा योगेंद्र पटेल घर लौटा, तब सुमती बाई ने उसे पूरी बात बताई। बेटे ने तुरंत मामले की गंभीरता को समझा और परिजनों को ठगी का अहसास हुआ। पीड़िता की शिकायत पर गरियाबंद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 331(1) और 3(5) के तहत अपराध पंजीकृत कर लिया है। पुलिस आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हुलिए के आधार पर आरोपियों की पतासाजी में जुटी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें