Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड का रविवार को ग्राम गोढ़ी में सामूहिक रूप से संबोधन सुना गया। इस अवसर पर गांव में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। सभी ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना और उसमें साझा किए गए विचारों एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को गंभीरता से जाना। ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशामुक्त युवा अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने, समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
साइबर सुरक्षा और संचार साथी पर चर्चा
प्रधानमंत्री ने डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने साइबर फ्रॉड की घटनाओं से बचने के लिए डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्कता बरतने और ‘संचार साथी’ पोर्टल एवं इससे जुड़ी सुविधाओं के उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। आज के समय में मोबाइल फोन और इंटरनेट का उपयोग तेजी से बढ़ा है। ऐसे में ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और अन्य डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के लिए आम नागरिकों को जागरूक होना जरूरी है।
AI और नए कौशल सीखने पर जोर
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बदलती तकनीक और आधुनिक कार्यप्रणाली के अनुरूप खुद को तैयार करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के लिए नए कौशल सीखने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी हासिल करने के महत्व को रेखांकित किया। तकनीक के तेजी से बदलते दौर में कार्यक्षमता बढ़ाने, सेवाओं को बेहतर बनाने और प्रशासनिक कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई तकनीकों को समझना आवश्यक है।कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
ग्राम गोढ़ी में आयोजित सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ रायपुर ग्रामीण महामंत्री ललिता वर्मा, मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सरला वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार बैस और ग्राम सरपंच नेहा सोनवानी भी मौजूद रहीं। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।
बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने की सहभागिता
कार्यक्रम में वरिष्ठ हीरादास वैष्णव, देवनन्दन बैस, केशव वर्मा, उपसरपंच राजेश वर्मा, बूथ अध्यक्ष वैभव वैष्णव, शेखर बैस, मीना वर्मा, शीतला बैस, अजय अशवंत, अक्कू सेन, केदार साहू, राजा धीवर, लेमन बैस और उतरा बैस सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सामूहिक रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।












