Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Mann Ki Baat: जुनवानी कला में मन की बात का आयोजन,…
137th episode of Mann Ki Baat (Image source: Keertiman Media)
137th episode of Mann Ki Baat (Image source: Keertiman Media)
महासमुंद

Mann Ki Baat: जुनवानी कला में मन की बात का आयोजन, नशामुक्ति और स्वच्छता पर दिया जोर

Mann Ki Baat: बागबाहरा के जुनवानी कला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के बाद ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने नशामुक्ति, स्वच्छता, जनभागीदारी और युवाओं को सकारात्मक दिशा से जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया।

क
प्रकाशित: 30 Aug 2026, 06:18 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 01:13 AM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mann Ki Baat: बागबाहरा शहर मंडल के बूथ क्रमांक 88 अंतर्गत ग्राम जुनवानी कला के कमार पारा में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां एपिसोड सुना। कार्यक्रम के बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। 
इस मौके पर जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’ सिर्फ प्रधानमंत्री और देशवासियों के बीच संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह लोगों को सकारात्मक सोच के साथ समाज और राष्ट्र के लिए काम करने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति, स्वच्छता, जनभागीदारी, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की भूमिका और राष्ट्रभक्ति जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री के संदेश समाज को आगे बढ़ने की दिशा देते हैं।

युवाओं को नशे से दूर रखना सामूहिक जिम्मेदारी 

भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना आज बेहद जरूरी है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उन्हें शिक्षा, खेल, संस्कार, कौशल विकास और राष्ट्रसेवा से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही नशामुक्ति और स्वच्छता जैसे अभियानों को प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में जनभागीदारी से हो रहे सकारात्मक बदलाव यह बताते हैं कि जब लोग किसी उद्देश्य के लिए मिलकर आगे बढ़ते हैं, तो बदलाव संभव होता है। 

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण 

मन की बात के श्रवण के बाद ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधे लगाए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति को बचाने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में सरपंच नरेंद्र ठाकुर, उपसरपंच राधे साहू समेत गांव की मातृशक्ति, युवा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कमार जनजाति ने रखी बांस उपलब्ध कराने की मांग 

कार्यक्रम के दौरान कमार पारा के ग्रामीणों ने अपनी पारंपरिक आजीविका को मजबूत करने के लिए बसोड़ योजना के तहत बांस उपलब्ध कराने की मांग जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर के सामने रखी। ग्रामीणों की मांग पर ठाकुर ने संबंधित विभाग के कर्मचारी से फोन पर चर्चा की और बांस उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की आजीविका, रोजगार और मूलभूत जरूरतों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जनप्रतिनिधि की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कमार समाज की पारंपरिक आजीविका को बढ़ावा मिलने से परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा। 

ये ग्रामीण रहे उपस्थित 

कार्यक्रम में मुनिराम कमार, बटरु कमार, नेतराम ध्रुव, भारत कमार, ललित कुमार हिछराम, रतिराम कमार, सेवाराम कमार, पंचराम कमार, सामबती कमार, ओमप्रकाश ध्रुव, हीराबाई कमार, गणेशी कमार, जेठीन बाई कमार, चैतीबाई कमार, प्रमिला बाई कमार, हेमिन बाई कमार, दीपक कमार, परदेशी कमार, शांतिबाई, दाऊलाल, दुकाल, गंगाबाई, सोनबती कमार, प्रेमवती कमार, समारी बाई कमार, संतुराम, संतराम कमार, रातू कमार, संतोष कमार, पवन कमार, राजकुमार कमार, अंजली कमार, अनु कमार, धारेश्वरी कमार, एवन ध्रुव और गोवर्धन ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें