Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज Rajnandgaon News: गौरीनगर तालाब में कटे सिर के मामले ने पकड़ा तूल आक्रोशित संगठनों ने कोतवाली घेरी Chhattisgarh Administrative Transfer: SAS स्तर के दो दर्जन से अधिक अधिकारियों की नई पदस्थापना Crime News: तालापारा में युवती के चेहरे पर ब्लेड से हमला, डायलिसिस पीड़ित मासूम भाई का दबाया गला CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज Rajnandgaon News: गौरीनगर तालाब में कटे सिर के मामले ने पकड़ा तूल आक्रोशित संगठनों ने कोतवाली घेरी Chhattisgarh Administrative Transfer: SAS स्तर के दो दर्जन से अधिक अधिकारियों की नई पदस्थापना Crime News: तालापारा में युवती के चेहरे पर ब्लेड से हमला, डायलिसिस पीड़ित मासूम भाई का दबाया गला
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › National Unity Day: नशामुक्ति का संदेश लेकर महासम…
Welcoming the National Unity Bike Rally
Welcoming the National Unity Bike Rally
महासमुंद

National Unity Day: नशामुक्ति का संदेश लेकर महासमुंद पहुंची बाइक रैली, एसपी प्रभात कुमार भी हुए शामिल

National Unity Day: महासमुंद जिले में ओडिशा से पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का स्वागत किया गया। एसपी प्रभात कुमार भी तुमगांव में रैली में शामिल हुए। रैली राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश दे रही है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 17 Oct 2026, 07:59 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
National Unity Day: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने वाली मुख्य परेड में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से राष्ट्रीय मोटर साइकिल रैली निकाली जा रही है। इस वर्ष पहली बार आयोजित इस बाइक रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देशभक्ति और नशामुक्त समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
ओडिशा टीम के बाइक राइडर्स का घंटेश्वरी मंदीर तिराहा सरायपाली में, शासकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने तिलक एवं आरती के साथ आत्मीय स्वागत। किया गया। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, एसडीओपी सरायपाली चंद्रशेखर परमा तथा शासकीय महाविद्यालय बसना की प्राचार्य संध्या भोई ने बच्चों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश लेकर निकली रैली

रैली का मुख्य उद्देश्य लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विजन को मजबूत करना तथा युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए जागरूकता फैलाना है। रैली में शामिल बाइक राइडर्स जहां से भी गुजर रहे हैं, वहां राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देशभक्ति और नशामुक्त समाज का संदेश दे रहे हैं।
ओडिशा टीम से आए बाइक राइडर्स निरीक्षक समर सिंह एवं विकास किशोर प्रधान के नेतृत्व में आगे बढ़ रही टीम ने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी भी दी।

तुमगांव में एसपी प्रभात कुमार ने किया स्वागत

बाइक रैली ओडिशा सीमा से महासमुंद जिले के थाना सिंघोड़ा क्षेत्र में प्रवेश कर राष्ट्रीय राजमार्ग से आगे बढते हुए बसना के बाद सांकरा, पिथौरा, झलप चौक, पटेवा होते हुए तुमगांव पहुंची जहां पर बच्चों एवं आम नागरिकों ने तुमगांव में भी बाइक रैली का स्वागत किया। बच्चों एवं आम नागरिकों की उपस्थित में पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रभात कुमार द्वारा बाईक रैली का स्वागत एवं बाईक राईडरों से परिचय प्राप्त किया गया तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महासमुंद स्वयं उक्त बाईक रैली में शामिल हुए एवं रैली रायपुर जिले की सीमा की ओर रवाना हो गई।

600 से अधिक लोग हुए शामिल

संपूर्ण कार्यक्रम में करीब 600 छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक एवं पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति के संदेश के साथ आगे बढ़ रही यह बाइक रैली युवाओं एवं आम नागरिकों को एकता, सामाजिक सद्भाव और नशे से मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें