Sunday, 01 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg News: शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला Elderly Man Cheated: दिव्यांग बेटे को ठीक करने का झांसा देकर 10.75 लाख ठगने वाले शातिर ठग गिरफ्तार, कार और रकम बरामद Coal Theft Case: कोयला परिवहन के नाम पर 1.50 लाख की धोखाधड़ी, ट्रक चालक गिरफ्तार Illegal Injection Smuggling: मुरैना में नशे के इंजेक्शनों का बड़ा खेल, पुलिस ने ग्राहक बनकर पकड़े 2856 इंजेक्शन Murder Case: जंगल में खून से लथपथ मिला शव, धारदार हथियार से हमले की आशंका CG Forest Department: जंगल में तेंदुए से भिड़ा ग्रामीण, हमले में हाथ-कंधे पर गंभीर चोट Durg News: शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला Elderly Man Cheated: दिव्यांग बेटे को ठीक करने का झांसा देकर 10.75 लाख ठगने वाले शातिर ठग गिरफ्तार, कार और रकम बरामद Coal Theft Case: कोयला परिवहन के नाम पर 1.50 लाख की धोखाधड़ी, ट्रक चालक गिरफ्तार Illegal Injection Smuggling: मुरैना में नशे के इंजेक्शनों का बड़ा खेल, पुलिस ने ग्राहक बनकर पकड़े 2856 इंजेक्शन Murder Case: जंगल में खून से लथपथ मिला शव, धारदार हथियार से हमले की आशंका CG Forest Department: जंगल में तेंदुए से भिड़ा ग्रामीण, हमले में हाथ-कंधे पर गंभीर चोट
W 𝕏 f
होम › सुकमा › Live Telecast: राष्ट्रीय एकता परेड का प्रसारण, 10…
Sukma National Unity Parade(Image Source: social media)
Sukma National Unity Parade(Image Source: social media)
सुकमा

Live Telecast: राष्ट्रीय एकता परेड का प्रसारण, 102 जगह पर 20 हजार लाेगों ने देखा

Live Telecast: सुकमा जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता परेड का 102 स्थानों पर लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान करीब 18 से 20 हजार जवानों, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों ने कार्यक्रम देखा। लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 01 Nov 2026, 01:34 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
सुकमा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Live Telecast: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सुकमा जिले में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। गुजरात के एकता नगर में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में आयोजित ‘राष्ट्रीय एकता परेड 2026’ का जिलेभर में सीधा प्रसारण किया गया। सुकमा पुलिस की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में सुरक्षा बलों के जवानों, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थानों, सुरक्षा कैंपों, पोटाकेबिन और छात्रावासों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए बड़ी स्क्रीन, टीवी और प्रोजेक्टर लगाए गए थे। शाम 5:30 बजे से शुरू हुई स्क्रीनिंग जिले के कुल 102 स्थानों पर आयोजित की गई। पुलिस के अनुसार, इस दौरान करीब 18 से 20 हजार लोगों ने एक साथ राष्ट्रीय एकता परेड का प्रसारण देखा। कार्यक्रम के दौरान कई सुरक्षा कैंपों और आयोजन स्थलों पर ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजते रहे। जवानों के साथ स्थानीय ग्रामीणों और विद्यार्थियों की भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया।

शारदा सिनेमा में जुटे प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि 

जिला मुख्यालय स्थित शारदा सिनेमा में विशेष लाइव स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कलेक्टर अमित कुमार, सीआरपीएफ के डीआईजी आनंद राज पुरोहित और पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर सहित प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि दीपिका शोरी, धनीराम बरसे, अन्य गणमान्य नागरिक, पत्रकार और बड़ी संख्या में शहरवासी भी मौजूद रहे।

अंदरूनी इलाकों में भी दिखा उत्साह

 इस आयोजन की खास बात यह रही कि जिले के दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुवर्ती, गोगुंडा, गोलापल्ली और किस्टाराम जैसे इलाकों के सुरक्षा कैंपों में जवानों के साथ ग्रामीणों ने भी परेड देखी। कभी नक्सल गतिविधियों के कारण चर्चा में रहने वाले इन क्षेत्रों में स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों की एक साथ मौजूदगी ने आयोजन को अलग पहचान दी। यहां भी देशभक्ति के नारों के बीच लोगों ने राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया।
सुकमा पुलिस की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति लोगों को जागरूक करना और समाज में आपसी विश्वास को मजबूत करना रहा। एक ही मंच पर जवानों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों की भागीदारी ने पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद और समन्वय का संदेश दिया। पुलिस के मुताबिक, जिले के सभी 102 स्क्रीनिंग केंद्रों पर दर्शकों के बैठने, छाया और पेयजल जैसी जरूरी सुविधाओं का भी इंतजाम किया गया था। जिला मुख्यालय से लेकर दूरस्थ गांवों तक हुए इस आयोजन में लोगों की भागीदारी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को सामूहिक उत्सव का रूप दिया। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें