Sunday, 01 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Coal Theft Case: कोयला परिवहन के नाम पर 1.50 लाख की धोखाधड़ी, ट्रक चालक गिरफ्तार Illegal Injection Smuggling: मुरैना में नशे के इंजेक्शनों का बड़ा खेल, पुलिस ने ग्राहक बनकर पकड़े 2856 इंजेक्शन Murder Case: जंगल में खून से लथपथ मिला शव, धारदार हथियार से हमले की आशंका CG Forest Department: जंगल में तेंदुए से भिड़ा ग्रामीण, हमले में हाथ-कंधे पर गंभीर चोट Crime News: डॉक्टर के घर में एक कराेड़ कि चोरी, 9 आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: जबलपुर में 871 किलो गांजा जब्त, पेंट के 412 डिब्बों के बीच छिपाई थी 4.5 करोड़ की खेप Coal Theft Case: कोयला परिवहन के नाम पर 1.50 लाख की धोखाधड़ी, ट्रक चालक गिरफ्तार Illegal Injection Smuggling: मुरैना में नशे के इंजेक्शनों का बड़ा खेल, पुलिस ने ग्राहक बनकर पकड़े 2856 इंजेक्शन Murder Case: जंगल में खून से लथपथ मिला शव, धारदार हथियार से हमले की आशंका CG Forest Department: जंगल में तेंदुए से भिड़ा ग्रामीण, हमले में हाथ-कंधे पर गंभीर चोट Crime News: डॉक्टर के घर में एक कराेड़ कि चोरी, 9 आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: जबलपुर में 871 किलो गांजा जब्त, पेंट के 412 डिब्बों के बीच छिपाई थी 4.5 करोड़ की खेप
W 𝕏 f
होम › कबीरधाम › CG Forest Department: जंगल में तेंदुए से भिड़ा ग्…
Villager injured in leopard attack in Kawardha(Image Source: AI Photo)
Villager injured in leopard attack in Kawardha(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING कबीरधाम

CG Forest Department: जंगल में तेंदुए से भिड़ा ग्रामीण, हमले में हाथ-कंधे पर गंभीर चोट

CG Forest Department: कबीरधाम के कुटकिपारा गांव में जंगल से लकड़ी लेने गए टेकराम ध्रुव पर तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीण ने टांगिया से वार कर अपनी जान बचाई। घायल का लोहारा उपस्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 01 Nov 2026, 12:32 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
कवर्धा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Forest Department: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण इलाकों में चिंता बढ़ गई है। लोहारा वन परिक्षेत्र के कुटकिपारा गांव में लकड़ी लेने जंगल गए एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण के हाथ और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। गनीमत रही कि उसने हिम्मत दिखाते हुए अपने पास रखी कुल्हाड़ी  से तेंदुए पर वार किया, जिसके बाद वन्यप्राणी वहां से भाग निकला। जानकारी के मुताबिक, घायल ग्रामीण की पहचान कुटकिपारा निवासी टेकराम ध्रुव के रूप में हुई है। शनिवार शाम वह घरेलू जरूरत के लिए लकड़ी लेने पास के जंगल गया था। इसी दौरान अचानक उसका सामना तेंदुए से हो गया। तेंदुए को सामने देखकर टेकराम ने बचने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले कि वह सुरक्षित जगह पहुंच पाता, तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

 कुल्हाड़ी से किया पलटवार भागा तेंदुआ 

अचानक हुए हमले के बीच टेकराम ने हिम्मत नहीं हारी। उसने अपने हाथ में मौजूद कुल्हाड़ी से तेंदुए पर वार कर दिया। वार से घबराकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। हालांकि, इस संघर्ष में टेकराम के हाथ और कंधे पर नाखूनों से गहरे घाव हो गए। घटना के बाद घायल ग्रामीण किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन उसे तत्काल लोहारा उपस्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
कवर्धा शहर के भीतर तेंदुए का वीडियो सामने आने के बाद से ही लोगों में चिंता बनी हुई है। इसके बाद जिले के अलग-अलग इलाकों से भी तेंदुए के दिखाई देने की सूचनाएं सामने आई हैं। हालांकि, वन विभाग ने सभी सूचनाओं की पुष्टि नहीं की है। विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर ही तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। तेंदुए की तलाश के लिए वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। रात के समय पिंजरा लगाकर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। इसके साथ ही ड्रोन की मदद से भी संभावित इलाकों में तलाश की जा रही है। जंगल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में इस घटना के बाद सतर्कता बढ़ गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें