Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह
W 𝕏 f
होम › कोरबा › CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचार…
Boy escapes from Kodia Juvenile Observation Home (Image Source: Social Media)
Boy escapes from Kodia Juvenile Observation Home (Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING कोरबा

CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल 

CG News: कोरबा के कोडिया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से चोरी के मामले में दाखिल एक अपचारी बालक फरार हो गया। गिनती के दौरान घटना का पता चलने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आने से संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Oct 2026, 03:16 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
कोरबा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG News: जिले के कोडिया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह जवानों की व्यस्तता का फायदा उठाकर बालक चैनल गेट खोलकर बाहर निकल गया, गिनती के दौरान उसके गायब होने का पता चला जिसके बाद परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर तलाश  जारी। जानकारी के अनुसार, पोंडीबहार निवासी बालक को चोरी के एक मामले में 27 सितंबर को कोडिया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में दाखिल कराया गया था। शनिवार सुबह मुख्य द्वार खुलने के बाद वहां तैनात जवान अपने काम में व्यस्त हो गए।  

गिनती के दौरान सामने आया मामला

बाल संप्रेक्षण गृह में बालकों की गिनती की जा रही थी। इसी दौरान संबंधित बालक के मौजूद नहीं होने की जानकारी मिली। इसके बाद सीएसईबी चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए फरार बालक की तलाश शुरू कर दी है। 

पहले भी हो चुकी हैं फरार होने की घटनाएं

कोडिया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालकों के फरार होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां से बालकों के भागने के मामले सामने आ चुके हैं। बार-बार ऐसी घटनाएं होने से संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि इस मामले के बाद सुरक्षा इंतजामों में कोई बदलाव किया जाता है या नहीं।

घर और रिश्तेदारों से की जा रही पूछताछ

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मुताबिक, फरार बालक का पता लगाने के लिए उसके घर और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस संभावित ठिकानों पर भी उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल बालक के फरार होने के कारणों और उसकी तलाश को लेकर कार्रवाई जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें