Monday, 13 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
खूनी विवाद : थूक की छींट से शुरू हुआ विवाद पहुंचा चाकूबाजी तक, छात्र गंभीर विवाद : राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस, कांग्रेस का प्रस्ताव खारिज तमिलनाडु गो-हत्या विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई स्टे सनसनी : बाल संप्रेक्षण गृह में गार्ड की हत्या, 4 नाबालिगों पर शक जांच में जुटी पुलिस हत्या या आत्महत्या : भिलाई के AI इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक की गुरुग्राम में मौत, गर्लफ्रेंड हत्या के बाद सुसाइड का शक मदुरै बस दुर्घटना : तमिलनाडु में आमने-सामने भिड़ीं दो बसें, 5 यात्रियों की मौत खूनी विवाद : थूक की छींट से शुरू हुआ विवाद पहुंचा चाकूबाजी तक, छात्र गंभीर विवाद : राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस, कांग्रेस का प्रस्ताव खारिज तमिलनाडु गो-हत्या विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई स्टे सनसनी : बाल संप्रेक्षण गृह में गार्ड की हत्या, 4 नाबालिगों पर शक जांच में जुटी पुलिस हत्या या आत्महत्या : भिलाई के AI इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक की गुरुग्राम में मौत, गर्लफ्रेंड हत्या के बाद सुसाइड का शक मदुरै बस दुर्घटना : तमिलनाडु में आमने-सामने भिड़ीं दो बसें, 5 यात्रियों की मौत
W 𝕏 f
होम बिलासपुर सनसनी : बाल संप्रेक्षण गृह में गार्ड की हत्या, 4 …
बाल संप्रेक्षण गृह गार्ड हत्या मामला
बाल संप्रेक्षण गृह गार्ड हत्या मामला
🔴 BREAKING बिलासपुर

सनसनी : बाल संप्रेक्षण गृह में गार्ड की हत्या, 4 नाबालिगों पर शक जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर जिले के बाल संप्रेक्षण गृह में तैनात सुरक्षा गार्ड की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार सुबह परिसर में गार्ड का शव मिलने के बाद पूरे संस्थान में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान तखतपुर क्षेत्र के अरईबंद निवासी नरेंद्र कुमार खांडे के रूप में हुई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
13 Jul 2026, 02:48 PM
बिलासपुर
बिलासपुर जिले के बाल संप्रेक्षण गृह में तैनात सुरक्षा गार्ड की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार सुबह परिसर में गार्ड का शव मिलने के बाद पूरे संस्थान में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान तखतपुर क्षेत्र के अरईबंद निवासी नरेंद्र कुमार खांडे के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में वारदात में चार नाबालिगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है, जो घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद घटनास्थल का निरीक्षण  

घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए अलग-अलग पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। 

मारपीट के गला घोटकर मारने का आरोप 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाल संप्रेक्षण गृह में मौजूद चार नाबालिगों ने  पहले सुरक्षा गार्ड नरेंद्र कुमार खांडे के साथ मारपीट की। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांध दिए गए और गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि आरोपियों ने गार्ड के मुंह में गमछा भी ठूंस दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। मृतक पिछले करीब एक साल से बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत था।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पहुंचे 

घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचे। परिजनों ने संस्थान प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि नरेंद्र कुमार खांडे को नियमित साप्ताहिक अवकाश नहीं दिया जाता था। परिजनों ने कुछ अधिकारियों पर भी सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

हत्या के बाद आरोपी फरार 

हत्या की वारदात के बाद पुलिस ने फरार बताए जा रहे नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। वहीं फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें