Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: कार न मिलने से नाराज 12वीं के छात्र ने रील देखकर रची खुद के अपहरण की साजिश, डेढ़ लाख की मांगी फिरौती Durg Food Department: 115 किलो मिलावटी और बासी मिठाइयां नष्ट, कई बड़े प्रतिष्ठान रडार पर Chhattisgarh Weather: चक्रवाती तूफान मुरासु का असर, 8 जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट, जल्द बढ़ेगी ठंड Dongargaon Nagar Panchayat: बकाया भुगतान न करने पर कोर्ट के आदेश से फायर ब्रिगेड, ट्रैक्टर और क्रेन कुर्क Road Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत Bilaspur News: कार न मिलने से नाराज 12वीं के छात्र ने रील देखकर रची खुद के अपहरण की साजिश, डेढ़ लाख की मांगी फिरौती Durg Food Department: 115 किलो मिलावटी और बासी मिठाइयां नष्ट, कई बड़े प्रतिष्ठान रडार पर Chhattisgarh Weather: चक्रवाती तूफान मुरासु का असर, 8 जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट, जल्द बढ़ेगी ठंड Dongargaon Nagar Panchayat: बकाया भुगतान न करने पर कोर्ट के आदेश से फायर ब्रिगेड, ट्रैक्टर और क्रेन कुर्क Road Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Bilaspur Diwali Traffic Plan: प्रशासन का कड़ा ट्र…
Route diversion and parking plan implemented(Image Source: Keertiman Media)
Route diversion and parking plan implemented(Image Source: Keertiman Media)
बिलासपुर Featured

Bilaspur Diwali Traffic Plan: प्रशासन का कड़ा ट्रैफिक प्लान, मेन मार्केट में गाड़ियों की नो-एंट्री और रूट डायवर्ट

Bilaspur Diwali Traffic Plan: दिवाली की भीड़ को देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। मुख्य बाजारों में वाहनों की नो-एंट्री, चार प्रमुख डायवर्जन पॉइंट और छह पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 05 Nov 2026, 08:12 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bilaspur Diwali Traffic Plan: रोशनी के महापर्व दीवाली में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है। दीवाली की खरीदारी के लिए शहर के हर कोने से लोग बाजारों का रुख कर रहे हैं, जिससे मुख्य बाजारों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। इस भारी भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए बिलासपुर जिला प्रशासन ने एक मजबूत ट्रैफिक एक्शन प्लान तैयार किया है, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के त्योहार का आनंद ले सकें और खरीदारी कर सकें।

मेन मार्केट में वाहनों की नो-एंट्री और वन-वे व्यवस्था 

त्योहारी सीजन में शहर के मुख्य मार्गों पर गाड़ियों का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इसे नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने मुख्य बाजारों में चार पहिया और दो पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक (नो-एंट्री) लगा दी है। इसके साथ ही ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए वन-वे रूट भी तैयार किए गए हैं, ताकि आवाजाही में कोई रुकावट न आए।

ये रास्ते रहेंगे डायवर्ट 

एडिशनल एसपी (ASP) रामगोपाल करियारे ने खुद प्रमुख बाजारों का निरीक्षण कर इस नई व्यवस्था को अंतिम रूप दिया है। प्रशासन के मुताबिक, अगर सदर बाजार, गोल बाजार, हटरी चौक, शनिचरी बाजार और तेलीपारा रोड पर अत्यधिक भीड़ बढ़ती है, तो ट्रैफिक को तुरंत वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

इसके लिए निम्नलिखित पॉइंट्स से गाड़ियां मोड़ी जाएंगी:

खरीदारी करने आने वाले लोगों को गाड़ी पार्क करने में दिक्कत न हो, इसके लिए शहर में अलग-अलग जगहों पर पार्किंग जोन बनाए गए हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार इन जगहों पर वाहन पार्क कर सकते हैं:

  • कोतवाली चौक मल्टीलेवल पार्किंग

  • लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान

  • हैप्पी स्ट्रीट

  • न्यू रिवर व्यू

  • बाजपेयी मैदान

  • लखीराम ऑडिटोरियम का बेसमेंट

पेट्रोलिंग और एंबुलेंस के लिए खास इंतजाम 

प्रशासन ने इस ट्रैफिक प्लान को इस तरह से डिजाइन किया है कि आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड (दमकल) की गाड़ियों को रास्ते में किसी तरह की रुकावट का सामना न करना पड़े। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा, साथ ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीमें लगातार पूरे इलाके की निगरानी करेंगी।

ठेला और गुमटी संचालकों के लिए सख्त निर्देश 

संकरे रास्तों पर जाम की समस्या से बचने के लिए प्रशासन ने ठेला, गुमटी और फेरी लगाकर सामान बेचने वालों को सख्त हिदायत दी है। उन्हें मुख्य बाजारों के भीतर सामान बेचने से मना किया गया है ताकि खरीदार आराम से आवाजाही कर सकें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें