Thursday, 08 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Nana Patekar: आंखें नम, दिल उदास...जिस आवाज से गूंजता था पर्दा, आज वही आवाज हमेशा के लिए खामोश Chhattisgarhi Subject: स्कूलों में अब अलग से पढ़ाई जाएगी छत्तीसगढ़ी भाषा, 18 बोलियों में तैयार हो रहा पाठ्यक्रम Korba News: पति-पत्नी के विवाद में चलीं लातें और हथौड़ा, अस्पताल क्वार्टर में महिला संग पकड़ाया पति Leopard Attack: झिटकी कांड वाले तेंदुए की मौत, सिर पर मिलीं गंभीर चोटें, कर्रीपाठ के जंगलों में फिर दिखा दूसरा तेंदुआ, ग्रामीणों में खौफ बरकरार Nana Patekar: आंखें नम, दिल उदास...जिस आवाज से गूंजता था पर्दा, आज वही आवाज हमेशा के लिए खामोश Chhattisgarhi Subject: स्कूलों में अब अलग से पढ़ाई जाएगी छत्तीसगढ़ी भाषा, 18 बोलियों में तैयार हो रहा पाठ्यक्रम Korba News: पति-पत्नी के विवाद में चलीं लातें और हथौड़ा, अस्पताल क्वार्टर में महिला संग पकड़ाया पति Leopard Attack: झिटकी कांड वाले तेंदुए की मौत, सिर पर मिलीं गंभीर चोटें, कर्रीपाठ के जंगलों में फिर दिखा दूसरा तेंदुआ, ग्रामीणों में खौफ बरकरार
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur Traffic Police: पुराने कैमरे ठप, भुगतान के…
Non-functional CCTV cameras of Raipur ITMS (Image Source: Keertiman Media)
Non-functional CCTV cameras of Raipur ITMS (Image Source: Keertiman Media)
रायपुर Featured

Raipur Traffic Police: पुराने कैमरे ठप, भुगतान के बाद भी मरम्मत अधर में, रायपुर की बदहाल आईटीएमएस व्यवस्था के बीच नए कैमरों की तैयारी

Raipur Traffic Police: ट्रैफिक और सुरक्षा निगरानी के लिए लगाया गया ITMS सिस्टम बदहाल है। शहर में 112 कैमरे बंद हैं, जबकि एजेंसी को करोड़ों रुपये का भुगतान किया जा चुका है। पुराने कैमरों की मरम्मत के बीच 11 नए चौराहों पर 100 से अधिक कैमरे लगाने का प्रस्ताव भी तैयार है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 08 Oct 2026, 08:28 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur Traffic Police: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने और नियम तोड़ने वालों पर नकेल कसने के लिए लगाया गया 'इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम' (ITMS) खुद ही हांपता नजर आ रहा है। शहर के चौराहों पर लगे 112 कैमरे इस वक्त पूरी तरह बंद पड़े हैं। हैरानी की बात यह है कि संचालन करने वाली कंपनी को करोड़ों रुपये का बकाया भुगतान किए जाने के बाद भी इन कैमरों की मरम्मत का काम रफ्तार नहीं पकड़ सका है। एक तरफ पुराना सिस्टम ठप पड़ा है, तो दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन ने शहर में 100 से अधिक नए सर्विलांस कैमरे लगाने का खाका तैयार कर लिया है।

भुगतान पूरा, फिर भी बंद पड़ी है निगरानी 

आईटीएमएस के रख-रखाव और संचालन का जिम्मा संभालने वाली एजेंसी एलएंडटी को करीब 10 करोड़ रुपये के बकाये में से 5 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। इसके अलावा 73 लाख रुपये का बिजली बिल और कंसल्टेंट टीम के 40 लाख रुपये भी चुका दिए गए हैं।

इसके बावजूद शहर की सुरक्षा और ट्रैफिक मॉनिटरिंग का काम ठप है। आंकड़ों के मुताबिक:

  • सर्विलांस कैमरे: कुल 551 में से 70 कैमरे बंद हैं।

  • रेड लाइट वायलेशन कैमरे: 309 में से 30 काम नहीं कर रहे।

  • नंबर प्लेट रीडर (ANPR): 64 में से 12 कैमरे ब्लैक आउट हैं।

  • ट्रैफिक सिग्नल: शहर के 50 प्रमुख सिग्नलों में से 12 बंद पड़े हैं।

लाखों-करोड़ों खर्च करने के बाद भी लाल बत्ती लांघने वालों और बिना नंबर प्लेट दौड़ रही गाड़ियों पर शिकंजा कसना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

पुराने सुधरे नहीं, 11 नए चौराहों का नया प्रस्ताव 

व्यवस्था की विडंबना यह है कि जो कैमरे पहले से लगे हैं, उन्हें चालू कराने के बजाय नए कैमरों की मांग भेज दी गई है। पुलिस विभाग ने शहर के 11 प्रमुख चौराहों पर 100 से ज्यादा नए सर्विलांस कैमरे लगाने की सिफारिश शासन को भेजी है। अधिकारियों का तर्क है कि रायपुर का दायरा और गाड़ियों की आवाजाही तेजी से बढ़ी है, लिहाजा नए इलाकों में निगरानी बढ़ाना जरूरी है। फंड मिलते ही इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

9 साल पुराना सिस्टम, अब अपग्रेड की कवायद 

रायपुर में आईटीएमएस की शुरुआत साल 2017-18 में हुई थी और सितंबर 2019 से एलएंडटी को इसके मेंटेनेंस की कमान दी गई थी। करीब 9 साल पुराने हो चुके इस ढर्रे को अब आधुनिक तकनीक से जोड़ने की तैयारी चल रही है। नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक होने जा रही है। इसमें आईटीएमएस के तकनीकी विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है। बैठक में बंद पड़े कैमरों की स्थिति के साथ-साथ सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन और ट्रैकिंग सिस्टम को एडवांस बनाने पर फैसला लिया जाएगा। अब देखना यह होगा कि राजधानी के सड़कों पर सुरक्षा के ये 'दावे' कब तक बहाल हो पाते हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें