Sunday, 22 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba News: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, डेढ़ महीने की बच्ची की मौत, सदमे में बड़ी बहन ने भी दी जान Viral Video: चरित्र शंका बनी विवाद की वजह? बीच बाजार आपस में भिड़ीं दो महिलाएं Cyber Fraud: विज्ञापन दिखाकर 26.92 लाख की ठगी, ओडिशा की जेल से आरोपी गिरफ्तार Murder Case: पुरानी रंजिश के चलते हुए चाकूबाजी, युवक की मौके पर माैती Umaria News: अमलाई जा रहे बाइक सवार की घुनघुटी में मौत, एनएच-43 पर मिट्टी और बारिश से बना दलदल Strike Ends: 41 दिन बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी Korba News: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, डेढ़ महीने की बच्ची की मौत, सदमे में बड़ी बहन ने भी दी जान Viral Video: चरित्र शंका बनी विवाद की वजह? बीच बाजार आपस में भिड़ीं दो महिलाएं Cyber Fraud: विज्ञापन दिखाकर 26.92 लाख की ठगी, ओडिशा की जेल से आरोपी गिरफ्तार Murder Case: पुरानी रंजिश के चलते हुए चाकूबाजी, युवक की मौके पर माैती Umaria News: अमलाई जा रहे बाइक सवार की घुनघुटी में मौत, एनएच-43 पर मिट्टी और बारिश से बना दलदल Strike Ends: 41 दिन बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Religious News: गुरु नानक प्रकाश पर्व पर रायपुर क…
Guru Nanak Jayanti procession in Raipur(Image Source: Keertiman Media)
Guru Nanak Jayanti procession in Raipur(Image Source: Keertiman Media)
रायपुर

Religious News: गुरु नानक प्रकाश पर्व पर रायपुर के जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, संघ कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Religious News: रायपुर में गुरु नानक प्रकाश पर्व पर शोभायात्रा जागृति मंडल पहुंची। RSS कार्यकर्ताओं ने पालकी साहिब पर पुष्प अर्पित कर स्वागत किया। इस दौरान कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Nov 2026, 02:57 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Religious News: सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर रविवार को राजधानी रायपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यालय जागृति मंडल पहुंची, जहां संघ के स्वयंसेवकों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ शोभायात्रा एवं प्रभात फेरी का स्वागत किया। प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर पिछले कई वर्षों से शोभायात्रा और प्रभात फेरी के जागृति मंडल पहुंचने की परंपरा चली आ रही है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पूरे परिसर में धार्मिक और उत्सवी माहौल देखने को मिला।

कीर्तन के जरिए गुरु नानक देव जी के जीवन को किया याद

कार्यक्रम में मातृशक्ति की ओर से गुरु नानक देव जी के जीवन, विचारों और शिक्षाओं पर आधारित प्रेरणादायक कीर्तन प्रस्तुत किए गए। कीर्तन के माध्यम से उनके बताए रास्ते, सामाजिक समरसता और मानव कल्याण के संदेश को याद किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने श्रद्धापूर्वक गुरु नानक देव जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। 

पालकी साहिब पर पुष्प अर्पित कर लिया आशीर्वाद

जागृति मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पालकी साहिब पर पुष्प अर्पित किए और मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने गुरु नानक देव जी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को भी याद किया। वक्ताओं और उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को समाज के लिए आज भी प्रासंगिक बताया।

सामाजिक एकता और सद्भाव का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं, धार्मिक मूल्यों और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने के संदेश पर चर्चा हुई। उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से समाज में एकता, सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और स्वयंसेवक रहे मौजूद

इस अवसर पर बृजमोहन सिंह चावला, सज्जन सिंह चावला, हरजेंद्र सिंह, मुरलीधर आसीना,अशोक नामदेव, जसपाल सलूजा, मनिंदर सिंह, सोनिया सलूना, मेजित कौर चावला,    अमनदीप कौर, प्रांत प्रचारक अभय राम, रामेश्वर प्रसाद सिन्हा, रामभरोसे सोनी, विश्वनाथ बोगी, राजेंद्र सिंह यादव, विजय बरहिया और महानगर कार्यवाह भारतभूषण वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें