कंपनी का संचालक बताकर लोगों को दिया झांसा
जांच में सामने आया कि आरोपी तुषार भांजों खुद को ट्रांसविजन ड्रीम मल्टीट्रेड लिमिटेड और हरित कृषि निधि लिमिटेड नामक कंपनियों का संचालक (CMD) बताता था। कंपनी से जुड़े होने और निवेश पर अच्छा रिटर्न दिलाने का दावा कर वह लोगों का भरोसा जीतता था। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर निवेशकों से रकम जुटाई गई और लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई। इस पूरे मामले में ठगी की रकम 26 लाख 92 हजार रुपए से अधिक बताई गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में आरोपी के साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा ठगी की रकम किन-किन माध्यमों से जुटाई और इस्तेमाल की गई।EOW के मामले में पहले से जेल में बंद था
आरोपी पुलिस के अनुसार, आरोपी तुषार भांजों पहले से ही आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) से जुड़े एक मामले में ओडिशा के कटक स्थित जेल में बंद था। सूरजपुर पुलिस ने इस मामले में उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट की प्रक्रिया अपनाई और उसे जेल से गिरफ्तार कर सूरजपुर लेकर आई। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब कोतवाली पुलिस मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि निवेश के नाम पर कितने लोगों से संपर्क किया गया, ठगी की रकम कहां ट्रांसफर हुई और इस पूरे मामले में अन्य सहयोगियों की क्या भूमिका रही। ऑनलाइन निवेश के नाम पर बढ़ते धोखाधड़ी के मामलों के बीच यह घटना एक बार फिर सावधानी बरतने की जरूरत बताती है। किसी भी अनजान कंपनी या ऑनलाइन विज्ञापन के आधार पर अधिक ब्याज और निश्चित मुनाफे के दावों पर भरोसा करने से पहले उसकी पूरी जानकारी और विश्वसनीयता की जांच करना जरूरी है।











