Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: कार न मिलने से नाराज 12वीं के छात्र ने रील देखकर रची खुद के अपहरण की साजिश, डेढ़ लाख की मांगी फिरौती Durg Food Department: 115 किलो मिलावटी और बासी मिठाइयां नष्ट, कई बड़े प्रतिष्ठान रडार पर Chhattisgarh Weather: चक्रवाती तूफान मुरासु का असर, 8 जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट, जल्द बढ़ेगी ठंड Dongargaon Nagar Panchayat: बकाया भुगतान न करने पर कोर्ट के आदेश से फायर ब्रिगेड, ट्रैक्टर और क्रेन कुर्क Road Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत Bilaspur News: कार न मिलने से नाराज 12वीं के छात्र ने रील देखकर रची खुद के अपहरण की साजिश, डेढ़ लाख की मांगी फिरौती Durg Food Department: 115 किलो मिलावटी और बासी मिठाइयां नष्ट, कई बड़े प्रतिष्ठान रडार पर Chhattisgarh Weather: चक्रवाती तूफान मुरासु का असर, 8 जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट, जल्द बढ़ेगी ठंड Dongargaon Nagar Panchayat: बकाया भुगतान न करने पर कोर्ट के आदेश से फायर ब्रिगेड, ट्रैक्टर और क्रेन कुर्क Road Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Bilaspur News: कार न मिलने से नाराज 12वीं के छात्…
The case of a 12th-grade student who staged a fake drama (Image Source: AI Photo)
The case of a 12th-grade student who staged a fake drama (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING बिलासपुर

Bilaspur News: कार न मिलने से नाराज 12वीं के छात्र ने रील देखकर रची खुद के अपहरण की साजिश, डेढ़ लाख की मांगी फिरौती

Bilaspur News: दिवाली पर नई कार की मांग पूरी नहीं होने से नाराज बिलासपुर के 12वीं के छात्र ने सोशल मीडिया रील देखकर खुद के अपहरण का फर्जी ड्रामा रच दिया। छात्र ने पिता से डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगी। रतनपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 05 Nov 2026, 09:33 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bilaspur News: दिवाली के मौके पर नई कार खरीदने की जिद पूरी न होने से खफा एक छात्र ने परिजनों को सबक सिखाने के लिए बेहद चौंकाने वाला कदम उठा लिया। 12वीं में पढ़ने वाले इस छात्र ने सोशल मीडिया रील देखकर खुद के ही अपहरण का पूरा ड्रामा रच डाला और पिता को मैसेज भेजकर डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांग ली। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके और परिजनों में हड़कंप मच गया। हालांकि, बिलासपुर पुलिस की मुस्तैदी और मुस्तैद जांच के चलते महज छह घंटे के भीतर छात्र को सुरक्षित ढूंढ निकालकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। यह पूरी घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में रहने वाला 17 वर्षीय किशोर 12वीं का होनहार छात्र है। उसकी मां शासकीय स्कूल में शिक्षिका हैं, जबकि पिता एक निजी विद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि छात्र कुछ समय से अपने परिजनों से दिवाली पर एक नई कार दिलाने की लगातार जिद कर रहा था। लेकिन परिजनों ने फिलहाल कार लेने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों की यह मनाही छात्र को इतनी नागवार गुजरी कि उसने अपने ही घर में दहशत फैलाने की साजिश बना डाली।

ट्यूशन के बहाने निकला और भेजा फिरौती का मैसेज 

मंगलवार सुबह रोजाना की तरह छात्र ट्यूशन जाने का बहाना बनाकर अपनी स्कूटी से घर से निकला। लेकिन वह ट्यूशन न जाकर लापता हो गया। घर से निकलने के करीब डेढ़ घंटे बाद पिता के मोबाइल पर एक अज्ञात मैसेज आया, जिसमें छात्र के अपहरण का दावा करते हुए उसे सही-सलामत छोड़ने के बदले डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। मैसेज पढ़ते ही शिक्षक पिता के पैर तले जमीन खिसक गई। घबराए परिजन बिना एक पल गंवाए सीधे रतनपुर थाने पहुंचे और पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

तालाब के पास मिली स्कूटी, रिश्तेदार के घर से हुआ बरामद 

नाबालिग छात्र के अपहरण की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और छात्र की लोकेशन तलाशनी शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस को सबसे पहले छात्र की लावारिस स्कूटी चोरहा देवरी गांव में स्थित एक तालाब के पास खड़ी मिली, जिससे पुलिस का संदेह और गहरा गया। लेकिन इसी बीच कहानी में नया मोड़ आया। छात्र ने खुद ही अपने पिता को दोबारा मैसेज कर बताया कि वह ग्राम सेलर में अपने एक रिश्तेदार के घर पूरी तरह सुरक्षित है। यह मैसेज मिलते ही बदहवास परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और छात्र को थाने ले आई।

सोशल मीडिया रील से आया अपहरण का आइडिया 

थाने में परिजनों की मौजूदगी में जब पुलिस ने छात्र से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की, तो पूरी साजिश का सच सामने आ गया। छात्र ने स्वीकार किया कि वह कार न मिलने की वजह से घर वालों से सख्त नाराज था और उन्हें परेशान करने के इरादे से यह फर्जी ड्रामा रचा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मधुलिका सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि छात्र पढ़ाई-लिखाई में काफी तेज है, लेकिन उसने इंटरनेट पर एक रील देखकर खुद के अपहरण का यह तरीका सीखा था। 
एएसपी ने आगे बताया कि परिजनों को सुरक्षित होने का मैसेज भेजने के बाद छात्र ने उन्हें यह चेतावनी भी दी थी कि अगर अब भी उसे कार लेकर नहीं दी गई, तो वह दोबारा कहीं गायब हो जाएगा। फिलहाल पुलिस ने छात्र और उसके परिजनों की समझाइश व काउंसलिंग कर मामला शांत कराया है। इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सोशल मीडिया और इंटरनेट का अनियंत्रित इस्तेमाल बच्चों के बालमन को किस कदर प्रभावित कर रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें