Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Arang Crime News: रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी का…
Two accused arrested (Image Source: Keertiman Media)
Two accused arrested (Image Source: Keertiman Media)
रायपुर संभाग

Arang Crime News: रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई 6 घंटे में अपहरण का पर्दाफाश, 15 लाख की फिरौती मांगने वाले आरोपी गिरफ्तार

Arang Crime News: आरंग में 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण और 15 लाख रूपए की फिरौती मांगने के मामले का पुलिस ने 6 घंटे में खुलासा किया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया।

क
प्रकाशित: 17 Oct 2026, 02:50 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Arang Crime News: आरंग थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 8 वर्षीय मासूम बच्चे के अपहरण की साजिश को पुलिस ने अपनी मुस्तैदी और तकनीकी सर्विलांस के दम पर महज़ 6 घंटे के भीतर नाकाम कर दिया। 15 लाख रूपए की फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों और उनके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मासूम को सकुशल उसके परिवार को सौंप दिया गया है।

साइकिल चलाने निकला था मासूम, शाम को आई फिरौती की कॉल 

घटना 16 अक्टूबर की सुबह की है। इंदिरा चौक स्थित 'मेडप्लस मेडिकल स्टोर' में काम करने वाले एक दंपति का 8 साल का बेटा सुबह करीब 9 बजे दुकान के पास से ही खेलने और साइकिल चलाने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक जब बच्चा वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की। हर संभावित जगह ढूंढने के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो बदहवास परिजन शाम करीब 4 बजे आरंग थाने पहुंचे और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस विभाग तुरंत एक्शन मोड में आ गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अलग-अलग टीमें गठित की गईं और इलाके की नाकेबंदी कर दी गई। इसी बीच परिजनों के फोन पर अपहर्ताओं की कॉल आई, जिसमें बच्चे की सलामती के बदले 15 लाख रूपए की फिरौती मांगी गई। फिरौती की कॉल आते ही आरंग पुलिस ने रेंज साइबर सेल की मदद ली और लोकेशन को ट्रेस करना शुरू किया। पड़ोसी जिलों की पुलिस को अलर्ट करने के साथ ही मुख्य मार्गों पर सख्त चेकिंग अभियान चलाया गया। चारों तरफ पुलिस की भारी मौजूदगी और चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी देखकर आरोपी पूरी तरह घबरा गए। पकड़े जाने के डर से वे मासूम को ग्राम समोदा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास लावारिस छोड़कर भाग निकले। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चे को अपने संरक्षण में लिया और परिजनों के सुपुर्द किया।

साइबर सेल की मदद से गिधपुरी में दबिश 

बच्चे के मिलने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों की तलाश बंद नहीं की। साइबर सेल से मिले तकनीकी सुरागों का पीछा करते हुए पुलिस टीम बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम दतरेंगी पहुंची। वहां घेराबंदी कर पुलिस ने दो युवकों और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने अपहरण की साजिश रचने और फिरौती मांगने की बात कबूल कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 

  • हेमंत उर्फ छोटू निषाद (25 वर्ष) – निवासी दतरेंगी, थाना गिधपुरी (बलौदाबाजार) 
  • मिथलेश ध्रुव उर्फ भुरू (20 वर्ष) – निवासी दतरेंगी, थाना गिधपुरी (बलौदाबाजार) 
  • 01 विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग)
पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें और फिरौती मांगने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों का पहले से कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से स्थानीय निवासियों और व्यापारी वर्ग ने राहत की सांस ली है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें