CG Teacher Federation: प्रशासनिक और चुनावी दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करने के बाद भी मानदेय का भुगतान न होने से शिक्षकों में नाराजगी बढ़ रही है। इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन की आरंग इकाई ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपकर लंबित मानदेय राशि के शीघ्र भुगतान की मांग उठाई है।
जिम्मेदारी निभाई पूरी निष्ठा से, मानदेय का लंबे समय से इंतजार
फेडरेशन के अध्यक्ष धरम दास पाटिल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने SDM से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षकों ने निर्वाचन और अन्य प्रशासनिक कार्यों में अपनी सेवाएं पूरी ईमानदारी से दी हैं। इसके बावजूद लंबे समय से भुगतान अटका हुआ है। फेडरेशन ने प्रशासन से मांग की है कि प्रक्रिया को तेजी से निपटाकर शिक्षकों का बकाया जल्द से जल्द जारी किया जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद रहे शिक्षक
इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और शिक्षक साथी मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से धरम दास पाटिल, विमल चंद सोनवानी, शिव कुमार खांडे, छोटूराम साहू, माणिक लाल मिश्रा, हरीश दीवान, प्रफुल्ल मांझी, तुलाराम पाल, उत्तम सिंह बंजारे, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, घनश्याम धृतलहरे, गिरजा शंकर देवांगन, राजमोहन श्रीवास्तव, उदय राम साहू, विश्राम प्रसाद बंजारे, धीरेंद्र साहू, रामकुमार ध्रुव, हुमन लाल साहू, संतोष चंद्राकर, योगेश्वर साहू, विनय कुमार अग्रवाल, निमाइ दास, डोमन डहरिया, महेंद्र कुमार साहू और जीवन लाल साहू शामिल रहे।






