Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Crime News: तालापारा में युवती के चेहरे पर ब्लेड …
Incident involving an attack on a young woman and her family (Image Source: AI Photo)
Incident involving an attack on a young woman and her family (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING बिलासपुर

Crime News: तालापारा में युवती के चेहरे पर ब्लेड से हमला, डायलिसिस पीड़ित मासूम भाई का दबाया गला

Crime News: बिलासपुर के तालापारा स्थित संजय नगर में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवती और उसके परिवार पर मारपीट का आरोप लगा है। हमले में युवती के चेहरे और हाथ पर ब्लेड से चोट आई, जबकि बीच-बचाव करने आए परिजन भी घायल हुए। सिविल लाइन पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 17 Oct 2026, 08:13 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत तालापारा स्थित संजय नगर में पुरानी रंजिश ने भयानक रूप ले लिया। मामूली बात से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जहाँ दबंग पड़ोसियों ने एक युवती और उसके पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान हमलावर ने युवती के चेहरे और हाथ पर ब्लेड से हमला कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने आए उसके गंभीर रूप से बीमार भाई को भी नहीं बख्शा गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कैसे शुरू हुआ विवाद? 

जानकारी के मुताबिक, तालापारा निवासी ज्योति चेलकर गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अपने घर के बाहर खड़ी थी। तभी पुरानी रंजिश को मन में पाले पड़ोसी राजेश चेलकर, भगवती चेलकर, सुनीता लहरे और उनके कुछ अन्य साथी वहां आ धमके। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने आते ही ज्योति को गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। ज्योति ने जब इसका विरोध किया, तो बात हाथापाई तक पहुँच गई। आरोपियों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच राजेश चेलकर ने जेब से धारदार ब्लेड निकालकर ज्योति के चेहरे और दाहिने हाथ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी।

बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार पर भी बरसाए हाथ-पैर 

चीख-पुकार सुनकर ज्योति को बचाने के लिए उसकी माँ शीतला चेलकर, बड़ा भाई राज और छोटा भाई युवराज दौड़कर बाहर आए। लेकिन हमलावरों का गुस्सा इतने पर भी शांत नहीं हुआ। उन्होंने बीच-बचाव कर रहे परिजनों को भी बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। हमले में माँ शीतला के बाएं हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि राज की दोनों कोहनियां और कलाइयां छिल गईं।

डायलिसिस मरीज छोटे भाई से हैवानियत 

इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि आरोपी राजेश ने ज्योति के छोटे भाई युवराज का बेरहमी से गला दबा दिया। युवराज लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है और नियमित रूप से उसका डायलिसिस चलता है। एक गंभीर रूप से बीमार युवक के साथ इस तरह की हैवानियत से पूरा परिवार सहमा हुआ है।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार

घटना के दौरान मौके पर पड़ोसियों और राहगीरों की भारी भीड़ जुटने लगी। खुद को घिरता देख सभी आरोपी मौके से भाग निकले। इसके तुरंत बाद लहूलुहान हालत में पीड़ित परिवार सिविल लाइन थाने पहुँचा और आपबीती बताई।

पुलिस का बयान: 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित परिवार को तुरंत मेडिकल जांच और उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। पीड़िता ज्योति चेलकर की रिपोर्ट पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें