Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे…
Traffic diversions in Noida on Kanshiram Parinirvan Diwas  (Image Source: Keertiman Media)
Traffic diversions in Noida on Kanshiram Parinirvan Diwas (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय Featured

Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते

Noida Traffic Diversion: नोएडा के सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 09 Oct 2026, 10:54 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नोएडा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Noida Traffic Diversion: अगर आप आज यानी 9 अक्टूबर को दिल्ली या ग्रेटर नोएडा की तरफ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो सड़क पर निकलने से पहले यह ट्रैफिक अपडेट आपके काम आ सकता है। नोएडा स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल (सेक्टर-95) में आज बसपा संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। पुलिस का कहना है कि वाहन चालकों को जाम से बचाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। ऐसे में आज कई अहम मार्गों पर गाड़ियों के पहिए थम सकते हैं, इसलिए वैकल्पिक रास्तों का ही इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

किन-किन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन?

  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने वाले ध्यान दें:

    अगर आप एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली की ओर जा रहे हैं, तो मुख्य मार्ग पर आपको भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस ने चालकों को सलाह दी है कि वे चरखा गोलचक्कर से गऊशाला गोलचक्कर होते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ें।

  • सेक्टर-37 रूट का लें सहारा:

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से सफर करने वाले यात्री महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर जाने वाले रास्ते का चुनाव कर सकते हैं। इस मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही सामान्य रहने की उम्मीद है।

  • कालिंदी कुंज से चिल्ला/DND जाने वाले यात्रियों के लिए:

    कालिंदी कुंज (दिल्ली) की तरफ से आकर चिल्ला या DND बॉर्डर की ओर जाने वाले लोग जाम से बचने के लिए सेक्टर-37 से अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक और सेक्टर-15 गोलचक्कर चौक होकर निकल सकते हैं।

  • दलित प्रेरणा स्थल के आसपास का रूट बदलाव:

    प्रेरणा स्थल के गेट नंबर 4 और 5 पर ट्रैफिक का दबाव अधिक रहने की वजह से फिल्मसिटी फ्लाईओवर से सेक्टर-18 की तरफ जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया गया है। यह ट्रैफिक अब सेक्टर-18 से होकर रजनीगंधा चौक, सेक्टर-15 गोलचक्कर या सेक्टर-18 अंडरपास के ऊपर से एलीवेटेड रोड के जरिए निकाला जाएगा।

पार्किंग और इमरजेंसी सेवाओं की व्यवस्था 

समारोह में आने वाले लोगों की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए कई स्थानों पर अलग से पार्किंग के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि डायवर्जन के दौरान एम्बुलेंस और अग्निशमन सेवा जैसी आपातकालीन गाड़ियों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं होगी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दिया जाएगा।

ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: 

यदि आपको रास्ते में किसी भी प्रकार की असुविधा होती है या ट्रैफिक से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो आप यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें