Wednesday, 30 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dhodharkasa High School: शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे पालक-विद्यार्थी, NH-53 पर चक्का जाम के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन Elephant News: गणेश चतुर्थी पर जन्मा हाथी शावक बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों ने जंगल में मनाई छठ्ठी Ganja Smuggling: कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करी का मामला, अटल आवास के मकान से बरामद हुआ 6.35 किलो गांजा Bilaspur Crime News: लड़की का नाम लेकर मामा-भांजे को घेरा, बेल्ट और पाइप से पीटकर वसूले 7 हजार रुपए Vidisha News: गुमशुदगी के बाद झाड़ियों में मिला बच्ची का शव, पुलिस ने शुरू की जांच crime news: पति-पत्नी विवाद बना खूनी घटना की वजह, सास की गई जान, पत्नी घायल Dhodharkasa High School: शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे पालक-विद्यार्थी, NH-53 पर चक्का जाम के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन Elephant News: गणेश चतुर्थी पर जन्मा हाथी शावक बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों ने जंगल में मनाई छठ्ठी Ganja Smuggling: कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करी का मामला, अटल आवास के मकान से बरामद हुआ 6.35 किलो गांजा Bilaspur Crime News: लड़की का नाम लेकर मामा-भांजे को घेरा, बेल्ट और पाइप से पीटकर वसूले 7 हजार रुपए Vidisha News: गुमशुदगी के बाद झाड़ियों में मिला बच्ची का शव, पुलिस ने शुरू की जांच crime news: पति-पत्नी विवाद बना खूनी घटना की वजह, सास की गई जान, पत्नी घायल
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Dhodharkasa High School: शिक्षकों की कमी को लेकर …
Parents and students protest over teacher shortage (Image Source: Keertiman Media)
Parents and students protest over teacher shortage (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING महासमुंद Featured

Dhodharkasa High School: शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे पालक-विद्यार्थी, NH-53 पर चक्का जाम के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन

Dhodharkasa High School: महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड स्थित शासकीय हाई स्कूल ढोढरकसा में शिक्षकों की कमी को लेकर पालकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने NH-53 पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने आंदोलन का समर्थन करते हुए बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में एक शिक्षक की व्यवस्था के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 30 Sep 2026, 04:06 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Dhodharkasa High School: बसना विधानसभा क्षेत्र के पिथौरा विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल ढोढरकसा में शिक्षकों की कमी को लेकर बुधवार को पालकों, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। बड़ी संख्या में पालक, विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन एकजुट होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर चक्का जाम कर अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकता को लेकर किए जा रहे इस आंदोलन की जानकारी मिलते ही बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान जी धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनरत पालकों, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्या को गंभीरता से सुना। जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने शिक्षकों की कमी को लेकर किए जा रहे चक्का जाम का खुले मन से समर्थन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

बच्चों के भविष्य का सवाल है, आवाज उठाना जरूरी है

धरना स्थल पर पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि शिक्षा बच्चों का अधिकार है और पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है। गांव के बच्चे भी बेहतर शिक्षा के हकदार हैं। यदि किसी विद्यालय में शिक्षक नहीं होंगे तो इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य पर पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि पालक और ग्रामीण अपनी मांग को लेकर सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हुए हैं। बच्चों के भविष्य से जुड़ी मांग को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से तत्काल समस्या का समाधान करने की मांग की।

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे

चक्का जाम और धरने की सूचना के बाद प्रशासन भी सक्रिय हुआ। धरना स्थल पर अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा, जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं तहसीलदार पिथौरा सहित संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलन कर रहे पालकों, ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं से चर्चा की और विद्यालय में शिक्षकों की कमी की समस्या को दूर करने के लिए एक शिक्षक की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। प्रशासन द्वारा शिक्षक की व्यवस्था किए जाने के बाद आंदोलनरत पालकों एवं ग्रामीणों ने अपनी हड़ताल समाप्त की और चक्का जाम समाप्त किया गया।

मोक्ष कुमार प्रधान की मौजूदगी से आंदोलन को मिला समर्थन

शासकीय हाई स्कूल ढोढरकसा में शिक्षक की कमी को लेकर हुए इस आंदोलन में बड़ी संख्या में पालक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन शामिल हुए। जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान के धरना स्थल पर पहुंचने से आंदोलनकारियों को भी समर्थन मिला। जिला पंचायत सदस्य ने स्पष्ट कहा कि बसना विधानसभा क्षेत्र के गांवों में शिक्षा, सड़क, पानी और अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर जनता की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य से जुड़े किसी भी विषय पर वे ग्रामीणों और पालकों के साथ खड़े रहेंगे।
ढोढरकसा के चक्का जाम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी बेहतर शिक्षा और पर्याप्त शिक्षकों के हकदार हैं। प्रशासन द्वारा तत्काल एक शिक्षक की व्यवस्था किए जाने के बाद आंदोलन समाप्त हुआ, लेकिन ग्रामीणों ने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाए रखने की अपेक्षा प्रशासन से की है
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें