Wednesday, 09 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Accident News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Online Fraud: IPO में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर से 23.30 लाख की ऑनलाइन ठगी Truck Accident Chhattisgarh: सरगोड़ नाले में गिरा सीमेंट भरा ट्रक, अंधेरे और बिना रेलिंग की पुलिया लील रही जिंदगियां CG Breaking News: गरियाबंद के निजी क्लीनिक में युवक की मौत पर बवाल, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने बैठाई जांच Bhilai News: गटर की सफाई के दौरान मिला 3 दिन का नवजात, पुलिस ने शुरू की जांच Sagar Poisonous Liquor Case: मौतों के आंकड़ों पर उलझा तंत्र, सरकार, प्रशासन और विपक्ष के दावों में भारी अंतर Accident News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Online Fraud: IPO में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर से 23.30 लाख की ऑनलाइन ठगी Truck Accident Chhattisgarh: सरगोड़ नाले में गिरा सीमेंट भरा ट्रक, अंधेरे और बिना रेलिंग की पुलिया लील रही जिंदगियां CG Breaking News: गरियाबंद के निजी क्लीनिक में युवक की मौत पर बवाल, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने बैठाई जांच Bhilai News: गटर की सफाई के दौरान मिला 3 दिन का नवजात, पुलिस ने शुरू की जांच Sagar Poisonous Liquor Case: मौतों के आंकड़ों पर उलझा तंत्र, सरकार, प्रशासन और विपक्ष के दावों में भारी अंतर
W 𝕏 f
होम शिक्षा Balod News: कॉलेज की समस्याओं पर भड़के छात्र, चक्…
Student protest at Balod College (Image Source: Keertiman Media)
Student protest at Balod College (Image Source: Keertiman Media)
शिक्षा

Balod News: कॉलेज की समस्याओं पर भड़के छात्र, चक्काजाम कर प्राचार्य को हटाने की मांग

Balod News: शासकीय महाविद्यालय डौंडीलोहारा में मूलभूत सुविधाओं और अन्य समस्याओं को लेकर छात्र-छात्राओं का आक्रोश सामने आया है। समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने बुधवार को दल्लीराजहरा-राजनांदगांव मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज की प्राचार्य रोशन आरा को हटाने की मांग भी उठाई।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
09 Sep 2026, 03:40 PM
बालोद
Balod News: शासकीय महाविद्यालय डौंडीलोहारा में मूलभूत सुविधाओं और अन्य समस्याओं को लेकर छात्र-छात्राओं का आक्रोश सामने आया है। समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने बुधवार को दल्लीराजहरा-राजनांदगांव मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज की प्राचार्य रोशन आरा को हटाने की मांग भी उठाई। 
प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने सबसे पहले कॉलेज के सामने दल्लीराजहरा-राजनांदगांव मार्ग पर करीब 10 मिनट तक चक्काजाम किया। सड़क पर विद्यार्थियों के जुटने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सड़क से हटाया। इसके बाद छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर के सामने धरने पर बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखा।

कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात

विद्यार्थियों के लगातार प्रदर्शन को देखते हुए कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं। अधिकारी प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं समझने और स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से संभालने का प्रयास कर रहे हैं। 

टीसी काटने की धमकी का आरोप

प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि कॉलेज की मूलभूत समस्याओं को लेकर जब वे प्राचार्य के सामने अपनी बात रखते हैं, तो उन्हें टीसी काटने की धमकी दी जाती है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने अपनी समस्याओं के संबंध में जिला प्रशासन और कलेक्टर से भी शिकायत की थी, लेकिन अब तक अपेक्षित समाधान नहीं हो सका है।

एबीवीपी ने आंदोलन को दिया समर्थन

विद्यार्थियों के आंदोलन को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का भी समर्थन मिला है। संगठन के कार्यकर्ता छात्रों के साथ धरने में शामिल हुए और उनकी मांगों का समाधान किए जाने की मांग की। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भी विद्यार्थियों की समस्याओं पर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की।

प्राचार्य को हटाने और समस्याओं के समाधान की मांग

फिलहाल कॉलेज के सामने छात्र-छात्राओं का धरना जारी है। प्रदर्शनकारी विद्यार्थी कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के साथ ही प्राचार्य रोशन आरा को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच बातचीत के बाद ही आंदोलन को लेकर आगे की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें