Monday, 26 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
POCSO Act Case: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई CG Crime News: 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला, कैंडल मार्च निकालकर लाेगों दी श्रद्धांजलि Raigarh Crime News: बस स्टैंड पर सो रहे व्यक्ति की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट से बड़ी राहत, 2018 के मामले में अदालत ने किया दोषमुक्त Durg News: पिकअप से मिले 4 करोड़ रुपए, गुप्त चेंबर में छिपाई थी नकदी Rahul Gandhi Convoy Accident: सुल्तानपुर कोर्ट पेशी के दौरान आपस में टकराईं राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां POCSO Act Case: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई CG Crime News: 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला, कैंडल मार्च निकालकर लाेगों दी श्रद्धांजलि Raigarh Crime News: बस स्टैंड पर सो रहे व्यक्ति की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट से बड़ी राहत, 2018 के मामले में अदालत ने किया दोषमुक्त Durg News: पिकअप से मिले 4 करोड़ रुपए, गुप्त चेंबर में छिपाई थी नकदी Rahul Gandhi Convoy Accident: सुल्तानपुर कोर्ट पेशी के दौरान आपस में टकराईं राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › GMC doctors strike: इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, …
Protest demanding a hike in stipends (Image Source: Keertiman Media)
Protest demanding a hike in stipends (Image Source: Keertiman Media)
शिक्षा Featured

GMC doctors strike: इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद भी नहीं बनी सहमति, अब मैदान में उतरे सीनियर रेजिडेंट्स

GMC doctors strike: इंटर्न डॉक्टरों की स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर जारी हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। OPD सेवाएं ठप रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन, मेडिकल टीचर्स और सीनियर रेजिडेंट्स भी आंदोलन के समर्थन में उतर आए हैं। भोपाल कलेक्टर के साथ हुई बैठक में भी कोई समाधान नहीं निकल सका। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि लिखित आश्वासन मिलने तक उनका विरोध जारी रहेगा।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 09 Sep 2026, 08:32 AM · अपडेट: 22 Oct 2026, 03:29 AM
भोपाल
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
GMC doctors strike: स्टाइपेंड बढ़ाने की जिद पर अड़े गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) के इंटर्न डॉक्टरों का हल्लाबोल अब विकराल रूप लेता जा रहा है। मंगलवार रात प्रशासन के साथ हुई दौर की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद बुधवार को भी ओपीडी (OPD) सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। दूर-दराज के इलाकों से इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे लाचार मरीजों को बिना दिखाए ही वापस लौटना पड़ा। मामला अब सिर्फ इंटर्न तक सीमित नहीं रह गया है। GMC में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन, मेडिकल टीचर्स और सीनियर रेजिडेंट्स भी इस हड़ताल के समर्थन में उतर आए हैं, जिससे राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। 

बंद कमरे में काफी देर तक बैठक 

आंदोलन को खत्म कराने के लिए देर रात भोपाल कलेक्टर खुद मोर्चा संभालने गांधी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां उन्होंने डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बंद कमरे में काफी देर तक बैठक की। हालांकि, स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को लेकर डॉक्टरों के कड़े रुख के कारण बात नहीं बन सकी। बैठक के बाद कलेक्टर ने प्रशासनिक संतुलन साधते हुए कहा, "छात्रों के प्रतिनिधियों से लगातार संवाद चल रहा है। 

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कमरों तक सन्नाटा

इस चर्चा को सकारात्मक नजरिए से देखा जाना चाहिए और जल्द ही कोई न कोई रास्ता निकाल लिया जाएगा।" एक तरफ डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं, तो दूसरी तरफ शासकीय हमीदिया अस्पताल और संबंधित विभागों में इलाज कराने आए आम नागरिकों की फजीहत हो रही है। ओपीडी पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कमरों तक सन्नाटा पसरा है या फिर लंबी कतारें लगी हैं। 

बिना इलाज के ही घर लौटे लोग 

भीर मरीजों को छोड़ दें, तो सामान्य बीमारियों से जूझ रहे लोगों को बिना इलाज के ही घर लौटना पड़ रहा है। डॉक्टरों का स्पष्ट कहना है कि जब तक स्टाइपेंड बढ़ाने की उनकी न्यायसंगत मांग पर कोई लिखित या ठोस फैसला नहीं होता, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें