Education News: नवोदय प्री-टेस्ट में 462 बच्चे हुए शामिल, नवोदय की तैयारी का परखा स्तर
Education News: शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल झलप में शिक्षक संगवारी ग्रुप ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए प्री-टेस्ट आयोजित किया। इसमें महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार और रायपुर जिले के विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के लिए लगभग 462 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया। इस दौरान प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
प्रकाशित: 26 Oct 2026, 11:29 AM· 3 मिनट पढ़ने का समय
झलप
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Education News: शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल झलप में शिक्षक संगवारी ग्रुप द्वारा नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवोदय प्री-टेस्ट का आयोजन किया गया। इस अभ्यास परीक्षा में महासमुंद जिले के साथ-साथ गरियाबंद, बलौदाबाजार एवं रायपुर जिले के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। परीक्षा के लिए लगभग 462 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया।
यह आयोजन शिक्षा विभाग महासमुंद के अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी तारिका कुंजाम, प्राचार्य विजयलक्ष्मी सिदार, प्रधानपाठक तारा ध्रुव, संकुल समन्वयक सतीश तिवारी, कौशल सिन्हा, देवानंद पटेल, शाहिद खान एवं फनेन्द्र कुमार बंजारे सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
अधिकारियों ने किया कक्षाओं का निरीक्षण
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं शिक्षकों ने परीक्षा केंद्र के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की तैयारी, नियमित अध्ययन और समय प्रबंधन के महत्व के बारे में बताया। साथ ही विद्यार्थियों को पूरी लगन एवं मेहनत के साथ तैयारी करने तथा नवोदय विद्यालय में चयनित होकर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
आयोजकों ने बताया कि नवोदय प्री-टेस्ट नए पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा से पहले परीक्षा पद्धति से परिचित कराना, ओएमआर शीट भरने का अभ्यास कराना, संभावित गलतियों को सुधारना तथा अपनी तैयारी का आकलन करने का अवसर प्रदान करना है। इससे विद्यार्थी अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें दूर कर सकेंगे और आगामी प्रवेश परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी कर पाएंगे।
शिक्षकों का हुआ सम्मान नवोदय, प्रयास एवं एकलव्य की तैयारी कराने वाले शिक्षकों का सम्मान
शिक्षक संगवारी ग्रुप द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने तथा विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। नवोदय, प्रयास एवं एकलव्य विद्यालयों की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने में योगदान देने वाले शिक्षक जितेन्द्र दीवान, केदार साहू, रिंकल बग्गा, धनेश्वर साहू एवं राजेन्द्र साहू का सम्मान किया गया। इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करना और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उनके योगदान को सम्मान देना है।
आयोजन की सफलता में शिक्षकों का रहा सहयोग
नवोदय प्री-टेस्ट के सफल आयोजन में शिक्षक लुकेश ध्रुव, भूषण साहू, पितेश्वर ध्रुव, गणेशराम ध्रुव, भानुप्रताप चन्द्राकर, कमल साहू, देवेन्द्र साहू, दशरथ ध्रुव, गुणसागर पटेल, अनिल डोंगरे, योगेश निर्मलकर, लकेश्वर पटेल, भूषणलाल चन्द्राकर, दिनेश नायक, राजू कुर्रे, रमेश नेताम, किरण साहू, पार्वती ठाकुर सहित समस्त शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा।
शिक्षक संगवारी ग्रुप की इस पहल को विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने, उनकी परीक्षा संबंधी झिझक दूर करने तथा नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।