Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज Rajnandgaon News: गौरीनगर तालाब में कटे सिर के मामले ने पकड़ा तूल आक्रोशित संगठनों ने कोतवाली घेरी Chhattisgarh Administrative Transfer: SAS स्तर के दो दर्जन से अधिक अधिकारियों की नई पदस्थापना Crime News: तालापारा में युवती के चेहरे पर ब्लेड से हमला, डायलिसिस पीड़ित मासूम भाई का दबाया गला CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज Rajnandgaon News: गौरीनगर तालाब में कटे सिर के मामले ने पकड़ा तूल आक्रोशित संगठनों ने कोतवाली घेरी Chhattisgarh Administrative Transfer: SAS स्तर के दो दर्जन से अधिक अधिकारियों की नई पदस्थापना Crime News: तालापारा में युवती के चेहरे पर ब्लेड से हमला, डायलिसिस पीड़ित मासूम भाई का दबाया गला
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › Science Exhibition: स्कूल में विज्ञान मॉडल एवं चा…
Science Model and Chart Exhibition at School (Image Source: Keertiman Media)
Science Model and Chart Exhibition at School (Image Source: Keertiman Media)
शिक्षा

Science Exhibition: स्कूल में विज्ञान मॉडल एवं चार्ट प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने प्रयोगों से समझाए वैज्ञानिक सिद्धांत

Science Exhibition: महासमुंद के गढ़सिवनी स्कूल में विज्ञान मॉडल एवं चार्ट प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक प्रयोगों, मॉडलों और नृत्य-नाटिका के जरिए विज्ञान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 17 Oct 2026, 08:52 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Science Exhibition: शासकीय पदुमन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़सिवनी में विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि विकसित करने तथा वैज्ञानिक अवधारणाओं की बेहतर समझ बनाने के उद्देश्य से विज्ञान मॉडल एवं चार्ट प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य तुलेन्द्र सागर के निर्देशन में व्याख्याता सरिता जैस्वार एवं शिक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में मिडिल स्कूल एवं हायर सेकंडरी के विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर मॉडल, चार्ट एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से विज्ञान को सरल, रोचक और व्यावहारिक रूप में समझाने का प्रयास किया।

विद्यार्थियों ने मॉडल और प्रयोगों से समझाए विज्ञान के सिद्धांत

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विज्ञान के सिद्धांतों को दैनिक जीवन से जोड़ते हुए उनकी उपयोगिता एवं महत्त्व को प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में मानव शरीर की कार्यप्रणाली, पृथ्वी, ताप एवं ऊष्मा का संचलन, प्रकाश एवं परावर्तन, पर्यावरण संरक्षण, रासायनिक अभिक्रियाओं तथा विभिन्न वैज्ञानिक घटनाओं से संबंधित विषय शामिल रहे। कक्षा 11वीं की काजल सोनकर ने विज्ञान विषय पर प्रस्तुति दी, जबकि तनीषा ने पानी में आग लगाने से संबंधित वैज्ञानिक प्रयोग प्रस्तुत किया। कक्षा सातवीं की हर्षिता ने ‘हमारी पृथ्वी’, मनशी ध्रुव ने ‘विज्ञान के स्रोत’ तथा युगेन्द्र ने ‘ताप एवं ऊष्मा का संचलन’ विषय पर अपनी प्रस्तुति दी। कक्षा 10वीं की दामिनी  ने हृदय एवं रक्त वाहिकाओं तथा हृदय की कार्यप्रणाली को समझाया। कक्षा 11वीं की लीना एवं कक्षा 10वीं की कियानी ने गुर्दे की संरचना एवं कार्यों से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की।

विज्ञान मॉडल एवं चार्ट प्रदर्शनी
विज्ञान आधारित नृत्य-नाटिका से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इसी क्रम में कक्षा 11वीं के खिलेश ने रासायनिक यौगिकों से रंग परिवर्तन, ईशा साहू ने ज्वालामुखी से उत्सर्जित गैसों तथा कक्षा सातवीं की जिज्ञासा ने प्रकाश एवं परावर्तन विषय पर प्रस्तुति दी। कक्षा 12वीं की कुनी ध्रुव ने पर्यावरण संरक्षण, कक्षा 12वीं की ममता ने वैक्यूम से संबंधित विषय तथा कक्षा नौवीं की नेहा साहू ने ऑक्सीजन की आवश्यकता पर जानकारी दी। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कक्षा 10वीं की छात्राओं नियति, साक्षी, झरना एवं दामिनी द्वारा प्रस्तुत विज्ञान आधारित नृत्य-नाटिका के माध्यम से छात्राओं ने प्लास्टिक के उपयोग, उससे उत्पन्न पर्यावरणीय समस्याओं तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उनकी प्रस्तुति ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की

कार्यक्रम में वोमन लाल ठाकुर व राधेश्याम यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं में वोमन लाल ठाकुर, रितेश जोशी, सरिता जैस्वार, लक्ष्मी ठाकुर, ममता शर्मा, लुकेश आवले, योगेश साहू, राधेश्याम यादव, तारणी साहू, मन्थिर यादव, मनीष भृंगराज एवं पुरुषोत्तम कमार सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्राचार्य तुलेन्द्र सागर ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, तार्किक चिंतन एवं प्रस्तुतीकरण कौशल का विकास होता है। विज्ञान को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर प्रयोगों, मॉडलों और दैनिक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से समझना आवश्यक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को करके सीखने का अवसर प्रदान करते हैं तथा उनमें नवाचार एवं वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें