Wednesday, 18 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Food Safety Campaign: सुरक्षित आहार, हमर अधिकार अभियान के तहत होटल-ढाबों पर खाद्य विभाग की रेड Raipur News: फरार शोएब ढेबर को किसने दी थी पुलिस दबिश की खबर? अब इंस्पेक्टर पर गिरी निलंबन की गाज Cyber Fraud: फर्जी चालान के मैसेज से जल संसाधन विभाग का कर्मचारी ठगी का शिकार, खाते से उड़ाए 97 हजार Ganja Seized: ओडिशा से छत्तीसगढ़ आ रहा था गांजे का खेप, 11 किलो से अधिक गांजा और बाइक जब्त Food Safety Campaign: सुरक्षित आहार, हमर अधिकार अभियान के तहत होटल-ढाबों पर खाद्य विभाग की रेड Raipur News: फरार शोएब ढेबर को किसने दी थी पुलिस दबिश की खबर? अब इंस्पेक्टर पर गिरी निलंबन की गाज Cyber Fraud: फर्जी चालान के मैसेज से जल संसाधन विभाग का कर्मचारी ठगी का शिकार, खाते से उड़ाए 97 हजार Ganja Seized: ओडिशा से छत्तीसगढ़ आ रहा था गांजे का खेप, 11 किलो से अधिक गांजा और बाइक जब्त
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Ganja Seized: ओडिशा से छत्तीसगढ़ आ रहा था गांजे क…
11 kg of cannabis seized (Image Source: AI Photo)
11 kg of cannabis seized (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING महासमुंद

Ganja Seized: ओडिशा से छत्तीसगढ़ आ रहा था गांजे का खेप, 11 किलो से अधिक गांजा और बाइक जब्त

Ganja Seized: महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस ने टेमरी नाका के पास कार्रवाई करते हुए 11.090 किलो गांजा और एक बजाज डोमिनार बाइक जब्त की है। बरामद गांजे की कीमत 5.54 लाख रुपये और बाइक की कीमत एक लाख रुपये बताई गई है। बाइक पर कथित तौर पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस को देखकर दो संदिग्ध मौके से फरार हो गए। कुल 6.54 लाख रुपये का मशरूका जब्त कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 18 Nov 2026, 08:15 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Ganja Seized: महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान ओडिशा की ओर से आ रहे तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए 11 किलो से अधिक गांजा और एक बाइक समेत कुल 6.54 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। हालांकि, पुलिस को देखते ही अंधेरे और रास्ते का फायदा उठाकर आरोपी वाहन और माल छोड़कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए, जिनकी तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर टेमरी नाका पर की गई कार्रवाई

कोमाखान थाने से मिली जानकारी के अनुसार, सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) श्यामाचरण ध्रुव अपने हमराह स्टाफ (आरक्षक रोहित कुमार नागेश और जयंत चक्रधारी) के साथ विवेचना किट, लैपटॉप और प्रिंटर लेकर टेमरी नाका पर वाहन चेकिंग के लिए रवाना हुए थे। नाके पर पहले से तैनात आरक्षक को साथ लेकर जब वाहनों की जांच की जा रही थी, तभी मुखबिर से खास सूचना मिली कि एक लाल-काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग काले रंग के बैग में अवैध गांजा भरकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की तरफ आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल पंचनामा तैयार किया और बिना वारंट के तलाशी की प्रक्रिया पूरी करते हुए उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना भेजी।

पुलिस को देख बाइक और बैग छोड़कर भागे तस्कर

जांच के दौरान पुलिस टीम को टेमरी जांच नाका से करीब 100 मीटर पहले ही एक लाल-काले रंग की बजाज डोमीनर मोटरसाइकिल (नंबर CG 04 QL 1871) आती दिखाई दी। उस पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों ने जैसे ही पुलिस चेकिंग को देखा, वे घबरा गए और पकड़े जाने के डर से बाइक और उसके पास रखा काला बैग वहीं सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन अंधेरे और झाड़ियों का लाभ उठाकर आरोपी भाग निकले। इसके बाद, नियम कायदों का पालन करते हुए स्थानीय ग्रामीणों (खैरटखुर्द निवासी रोहित कुमार साहू और भटगांव निवासी रूपेश मधुकर) को गवाह बनाया गया और उनके समक्ष् दस्तावेज व तलाशी की कार्रवाई शुरू की गई।

5.5 लाख से अधिक का गांजा जब्त

गवाहों की मौजूदगी में जब लावारिस छोड़े गए काले रंग के बैग की तलाशी ली गई, तो उसके भीतर खाकी रंग के टेप से पैक किए हुए गांजे के दो पैकेट मिले। पैकेट से थोड़ी मात्रा निकालकर जब उसकी जांच (रगड़कर, चखकर और सूंघकर) की गई, तो वह असली गांजा निकला।

इसके बाद तौलकर्ता राकेश जोसेफ को बुलाकर इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की सत्यता की जांच की गई। तौल करने पर बैग के अंदर मिले गांजे का कुल वजन 11.090 किलोग्राम पाया गया, जिसकी बाजार में कीमत करीब 5,54,500 रुपये आंकी गई है।

फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहे थे आरोपी

जांच में एक और दिलचस्प बात सामने आई। तस्कर जिस बजाज डोमीनर मोटरसाइकिल (कीमत 1,00,000 रुपये) का इस्तेमाल कर रहे थे, उसका असली रजिस्ट्रेशन नंबर CG 04 QL 1871 था, लेकिन उस पर फर्जी तौर पर CG 06 HA 0753 नंबर प्लेट लगाई गई थी।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत बिना नंबरी देहाती नालसी कायम कर गांजा, मोटरसाइकिल और फर्जी नंबर प्लेट समेत कुल 6,54,500 रुपये का मशरूका जब्त कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल का नक्शा तैयार कर लिया है और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए आसपास के इलाकों में जाल बिछा दिया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें