Monday, 16 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Ganja Smuggling: सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-5…
Youth arrested with cannabis (Image Source: AI Photo)
Youth arrested with cannabis (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING महासमुंद

Ganja Smuggling: सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-53 पर गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से सतना ले जा रहा था खेप

Ganja Smuggling: महासमुंद जिले में सिंघोड़ा पुलिस ने NH-53 के रेहटीखोल चौक के पास कार्रवाई करते हुए 6 किलो 140 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के सतना निवासी 24 वर्षीय युवक जय प्रकाश पटेल को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे और अन्य सामग्री की कुल कीमत 3 लाख 14 हजार रुपये बताई गई है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 16 Nov 2026, 08:07 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नेशनल हाईवे-53 पर रेहटीखोल चौक के पास त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 6 किलो 140 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। जप्त किए गए मादक पदार्थ और अन्य सामग्रियों की कुल कीमत 3 लाख 14 हजार रुपये आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया गया जाल 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिंघोड़ा थाने में पदस्थ probationary Sub-Inspector (प्र.उ.नि.) मयंक कुमार कश्यप अपनी टीम के साथ हाईवे पेट्रोलिंग वाहन (CG03A5139) से क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की सुरागरसी कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि ओडिशा की तरफ से एक व्यक्ति काले रंग का पिट्ठू बैग लिए पैदल एनएच-53 के रास्ते छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एसडीओपी (सरायपाली) को दूरभाष पर सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस टीम ने रेहटीखोल चौक के पास पहुंचकर घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिया के अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति वहां से गुजरता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया।

ओडिशा से सतना ले जा रहा था गांजा 

स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जब पकड़े गए युवक से पूछताछ की गई, तो उसने अपनी पहचान जय प्रकाश पटेल (24 वर्ष), निवासी बरा गदोली, थाना उचेहरा, जिला सतना (मध्य प्रदेश) के रूप में बताई। शुरुआत में आरोपी पुलिस को गोलमोल जवाब देता रहा, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि वह ओडिशा के फूलवानी (जिला कंधमाल) से गांजा खरीदकर बिक्री के लिए सतना (म.प्र.) ले जा रहा था।

तौल और जब्ती की पूरी प्रक्रिया

नारकोटिक्स एक्ट (NDPS Act) के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करते हुए पुलिस ने मौके पर ही तौलकर्ता को बुलवाया। इलेक्ट्रॉनिक मशीन से जब बैग की तलाशी लेकर गांजे का वजन किया गया, तो स्थिति इस प्रकार रही:

  • पहला पैकेट: 2.045 किग्रा

  • दूसरा पैकेट: 2.050 किग्रा

  • तीसरा पैकेट: 2.045 किग्रा

  • कुल वजन: 6.140 किलोग्राम (बैग सहित कुल वजन 6.670 किग्रा)

पुलिस ने मौके पर ही भूरे रंग के टेप से लिपटे तीनों गांजे के पैकेट, एक रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन (कीमती 7,000 रुपये) और एनडीपीएस एक्ट के नोटिस दस्तावेजों को विधिवत जप्त कर लिया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की गई है।

आरोपी गिरफ्तार 

तस्कर का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(B) के तहत पाए जाने पर, आरोपी जय प्रकाश पटेल को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। सिंघोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है। क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए महासमुंद पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें