Wednesday, 25 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kidnapping Case: स्कूटी से घर लौट रही युवती का अपहरण, ग्रामीणों की घेराबंदी से बची जान Raigarh Murder: शराब पीकर घर लौटा बेटा, पिता ने जताई नाराजगी तो कुल्हाड़ी से कर दी हत्या Fake Baba: अंबिकापुर में अंधविश्वास का खेल, बाबा के खिलाफ थाने पहुंचे मोहल्लेवासी Crime News: स्टेशन पर महिला को नशीला पानी पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार Bhilai News: खिलाड़ियों के 13 मोबाइल पार, स्कूटी की डिक्की से एक साथ गायब हुए फोन CG News: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दीपदान करने गया 14 वर्षीय किशोर, नदी में डूबने से मौत Kidnapping Case: स्कूटी से घर लौट रही युवती का अपहरण, ग्रामीणों की घेराबंदी से बची जान Raigarh Murder: शराब पीकर घर लौटा बेटा, पिता ने जताई नाराजगी तो कुल्हाड़ी से कर दी हत्या Fake Baba: अंबिकापुर में अंधविश्वास का खेल, बाबा के खिलाफ थाने पहुंचे मोहल्लेवासी Crime News: स्टेशन पर महिला को नशीला पानी पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार Bhilai News: खिलाड़ियों के 13 मोबाइल पार, स्कूटी की डिक्की से एक साथ गायब हुए फोन CG News: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दीपदान करने गया 14 वर्षीय किशोर, नदी में डूबने से मौत
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › Raigarh Murder: शराब पीकर घर लौटा बेटा, पिता ने ज…
Son Kills Father Over Alcohol Dispute in Raigarh(Image Source: AI Photo)
Son Kills Father Over Alcohol Dispute in Raigarh(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING रायगढ़

Raigarh Murder: शराब पीकर घर लौटा बेटा, पिता ने जताई नाराजगी तो कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

Raigarh Murder: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रानीसागर गांव में शराब पीकर घर लौटने पर पिता की फटकार से नाराज बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात सरपंच के घर के सामने हुई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर BNS की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया है।

भ
प्रकाशित: 25 Nov 2026, 03:47 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raigarh Murder: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। शराब पीकर घर लौटने पर पिता ने बेटे को फटकार लगाई तो विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में आकर अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में 62 वर्षीय पिता की मौके पर ही जान चली गई। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने इस वारदात को सरपंच के घर के सामने अंजाम दिया। मामला खरसिया थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव का है। जानकारी के मुताबिक, गांव के रहने वाले स्वर्ण गिरी (62) छोटी सी नाश्ते की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर घर में पूजा-पाठ का माहौल था। इसी दौरान उनका बेटा राजकुमार गिरी शराब पीकर घर पहुंचा। बेटे को नशे की हालत में देखकर पिता ने नाराजगी जताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर स्वर्ण गिरी शिकायत करने के लिए गांव के सरपंच के घर पहुंच गए। हालांकि, वहां सरपंच से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। 

सरपंच के घर के सामने कुल्हाड़ी से किया हमला

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद राजकुमार गिरी कुल्हाड़ी लेकर सरपंच के घर पहुंच गया। वहां एक बार फिर पिता-पुत्र के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान आरोपी ने अपने पिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से स्वर्ण गिरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
वारदात के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की औरत लाश के दौरान आरोपी राजकुमार गिरी को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने पिता की हत्या करना स्वीकार किया है। एसएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें