Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: थाना प्रभारी को कुचलने की कोशिश कर फरार हुए तस्कर, 400 किलो गांजा बरामद Raipur Crime News: 4 करोड़ रुपए की मांग और मारपीट का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 पर केस Datia Silver Seizure: आगरा से नागपुर ले जाई जा रही 286 किलो चांदी डगरई टोल प्लाजा पर जब्त, ड्राइवर हिरासत में Bilaspur News: कार न मिलने से नाराज 12वीं के छात्र ने रील देखकर रची खुद के अपहरण की साजिश, डेढ़ लाख की मांगी फिरौती Durg Food Department: 115 किलो मिलावटी और बासी मिठाइयां नष्ट, कई बड़े प्रतिष्ठान रडार पर Chhattisgarh Weather: चक्रवाती तूफान मुरासु का असर, 8 जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट, जल्द बढ़ेगी ठंड Crime News: थाना प्रभारी को कुचलने की कोशिश कर फरार हुए तस्कर, 400 किलो गांजा बरामद Raipur Crime News: 4 करोड़ रुपए की मांग और मारपीट का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 पर केस Datia Silver Seizure: आगरा से नागपुर ले जाई जा रही 286 किलो चांदी डगरई टोल प्लाजा पर जब्त, ड्राइवर हिरासत में Bilaspur News: कार न मिलने से नाराज 12वीं के छात्र ने रील देखकर रची खुद के अपहरण की साजिश, डेढ़ लाख की मांगी फिरौती Durg Food Department: 115 किलो मिलावटी और बासी मिठाइयां नष्ट, कई बड़े प्रतिष्ठान रडार पर Chhattisgarh Weather: चक्रवाती तूफान मुरासु का असर, 8 जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट, जल्द बढ़ेगी ठंड
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur Crime News: 4 करोड़ रुपए की मांग और मारपीट…
Raipur ₹4 Crore Extortion FIR (Image Source: Social Media)
Raipur ₹4 Crore Extortion FIR (Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Raipur Crime News: 4 करोड़ रुपए की मांग और मारपीट का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 पर केस

Raipur Crime News: 62 वर्षीय जमीन कारोबारी ने चार करोड़ रुपए की वसूली, ब्लैकमेलिंग, मारपीट और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर अनवर ढेबर, कुबेर राठी समेत छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

य
प्रकाशित: 05 Nov 2026, 11:29 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur Crime News: राजधानी में चार करोड़ रुपए की वसूली और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। एक 62 वर्षीय जमीन कारोबारी ने अनवर ढेबर, कुबेर राठी समेत छह लोगों पर पैसे मांगने, मारपीट करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। 
कालीबाड़ी निवासी बलिराम धरमानी की शिकायत पर पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में नामजद अन्य आरोपियों में संदीप अग्रवाल, आसिफ मेमन, नागेंद्र पांडेय और विवेक जोशी उर्फ मोंटी जोशी शामिल हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2), 351(3), 296, 115(2), 61(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

2018 में हुआ था जमीन का सौदा, बाद में शुरू हुआ विवाद

FIR के मुताबिक, बलिराम धरमानी ने वर्ष 2018 में बोरड परिवार की लाभांडी स्थित करीब 2.60 लाख वर्गफीट जमीन का सौदा किया था। इसमें से 40 हजार वर्गफीट जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम कराई गई थी, जबकि शेष जमीन का एग्रीमेंट हुआ था। हालांकि, बोरड परिवार में आपसी विवाद के कारण बाकी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकी। आरोप है कि वर्ष 2022 में संदीप अग्रवाल उनके कटोरा तालाब स्थित कार्यालय पहुंचा और विवादित जमीन की रजिस्ट्री अपने माध्यम से कराने का भरोसा देकर चार करोड़ रुपए की मांग की। इस संबंध में मौखिक सहमति बनने की बात भी शिकायत में कही गई है।
पीड़ित के अनुसार, चार साल तक मामला नहीं सुलझने पर उन्होंने अपने नाम की 40 हजार वर्गफीट जमीन बोरड परिवार को वापस रजिस्ट्री कर दी। इसके बदले अपनी रकम 1.65 करोड़ रुपए और बयाने के 1.50 करोड़ रुपए मिलाकर कुल 3.15 करोड़ रुपए वापस ले लिए। उनका दावा है कि बोरड परिवार के साथ अब उनका कोई लेन-देन बाकी नहीं है।
मामले ने 27 सितंबर को गंभीर रूप ले लिया। शिकायत के मुताबिक, फाफाडीह चौक स्थित होटल वेलिंगटन के फैमिली केबिन में बैठक बुलाई गई थी। बलिराम धरमानी अपने दो परिचितों आबिद हसन और आरिफ रजा के साथ वहां पहुंचे। पहले से अनवर ढेबर, कुबेर राठी, संदीप अग्रवाल, आसिफ मेमन, नागेंद्र पांडेय और विवेक जोशी मौजूद थे। आरोप है कि चार करोड़ रुपए देने से इनकार करने पर अनवर ढेबर और कुबेर राठी ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। अन्य आरोपियों पर भी इस दौरान धमकी देने में शामिल होने का आरोप है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मारने तथा रायपुर में नहीं रहने देने की धमकी दी।

कार्यालय में बैठक के दौरान फिर उठी 4 करोड़ की मांग

शिकायत के अनुसार, सितंबर 2026 में नागेंद्र पांडेय और विवेक जोशी ने फोन कर धरमानी पर कुबेर राठी से बातचीत करने का दबाव बनाया। इसके बाद 26 सितंबर को रहमानिया चौक स्थित बबू प्लाजा के कार्यालय में बैठक हुई। इस बैठक में कुबेर राठी, संदीप अग्रवाल, नागेंद्र पांडेय और विवेक जोशी मौजूद थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान एक बार फिर बलिराम धरमानी से चार करोड़ रुपए देने की मांग की गई। इसी मांग को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने की बात शिकायत में सामने आई है।

FIR दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच

शिकायत के आधार पर रायपुर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश, वसूली, धमकी और मारपीट से जुड़ी धाराओं में अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जमीन के पुराने सौदे, चार करोड़ रुपए की मांग और होटल में हुई मारपीट से जुड़े आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें