Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल Education News: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक निलंबित Chhattisgarh News: घरौंदा केंद्रों की बदहाली उजागर, दिव्यांग को बांधकर रखा, रायपुर में 5 मौतों पर हाई कोर्ट सख्त Crime News: थाना प्रभारी को कुचलने की कोशिश कर फरार हुए तस्कर, 400 किलो गांजा बरामद Raipur Crime News: 4 करोड़ रुपए की मांग और मारपीट का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 पर केस Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल Education News: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक निलंबित Chhattisgarh News: घरौंदा केंद्रों की बदहाली उजागर, दिव्यांग को बांधकर रखा, रायपुर में 5 मौतों पर हाई कोर्ट सख्त Crime News: थाना प्रभारी को कुचलने की कोशिश कर फरार हुए तस्कर, 400 किलो गांजा बरामद Raipur Crime News: 4 करोड़ रुपए की मांग और मारपीट का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 पर केस
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › महासमुंद के बाल संप्रेक्षण गृह में बड़ी लापरवाही,…
महासमुंद बाल संप्रेक्षण गृह
महासमुंद बाल संप्रेक्षण गृह
महासमुंद

महासमुंद के बाल संप्रेक्षण गृह में बड़ी लापरवाही, खिड़की की ग्रिल तोड़कर फरार हुए 8 नाबालिग

महासमुंद के बरोंडा बाजार स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिग खिड़की की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। सभी बच्चे अलग-अलग आपराधिक मामलों में निरुद्ध थे। घटना के बाद पुलिस ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है, वहीं संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Aug 2026, 12:11 PM · अपडेट: 02 Nov 2026, 02:47 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुंद जिले के बरोंडा बाजार स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिगों के फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे रात करीब 2 से 3 बजे के बीच खिड़की की ग्रिल तोड़कर परिसर से बाहर निकल गए। घटना के बाद संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

अलग-अलग अपराधों में निरुद्ध थे बच्चे

जानकारी के अनुसार, फरार हुए सभी नाबालिग पिछले 4 से 5 महीनों के दौरान अलग-अलग आपराधिक मामलों में बाल संप्रेक्षण गृह लाए गए थे। इनमें एक नाबालिग दुष्कर्म के मामले में निरुद्ध था, जबकि दो अन्य चोरी के मामलों में बंद थे। बाकी बच्चों पर एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज बताए जा रहे हैं। 

पुलिस ने शुरू किया तलाश अभियान

फरार बच्चों की तलाश के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। संप्रेक्षण गृह परिसर की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सुरक्षा में कहां चूक हुई।

महासमुंद समेत दूसरे जिलों से जुड़े हैं मामले

फरार हुए नाबालिगों का संबंध महासमुंद, सरायपाली, धमतरी और ओडिशा के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

पहले भी सामने आ चुकी है ऐसी घटना

गौरतलब है कि करीब दो साल पहले भी इसी बाल संप्रेक्षण गृह से बच्चों के फरार होने की घटना सामने आई थी। एक बार फिर हुई इस घटना ने सुरक्षा इंतजामों और निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें