Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Murder Case: 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल Education News: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक निलंबित Chhattisgarh News: घरौंदा केंद्रों की बदहाली उजागर, दिव्यांग को बांधकर रखा, रायपुर में 5 मौतों पर हाई कोर्ट सख्त Crime News: थाना प्रभारी को कुचलने की कोशिश कर फरार हुए तस्कर, 400 किलो गांजा बरामद Raipur Murder Case: 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल Education News: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक निलंबित Chhattisgarh News: घरौंदा केंद्रों की बदहाली उजागर, दिव्यांग को बांधकर रखा, रायपुर में 5 मौतों पर हाई कोर्ट सख्त Crime News: थाना प्रभारी को कुचलने की कोशिश कर फरार हुए तस्कर, 400 किलो गांजा बरामद
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले ज…
Durg Diwali traffic plan with road barricades (Image Source: AI Photo)
Durg Diwali traffic plan with road barricades (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING दुर्ग

Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद

Diwali Traffic Rules: दीपावली पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। इंदिरा मार्केट में चारपहिया वाहनों, ई-रिक्शा और ऑटो की एंट्री पर रोक रहेगी। वहीं, समृद्धि, जवाहर और आकाश गंगा मार्केट के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।

य
प्रकाशित: 05 Nov 2026, 01:54 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Diwali Traffic Rules: दीपावली के मद्देनजर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। 5 नवंबर से इंदिरा मार्केट में चारपहिया वाहनों, ई-रिक्शा और ऑटो के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही बाजार में वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। लोगों की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए गए हैं। इस व्यवस्था को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यातायात अधिकारियों के साथ बैठक की। 
बैठक में त्योहार के दौरान बाजारों में भीड़ नियंत्रण, सुचारु आवागमन और वाहनों की पार्किंग को व्यवस्थित रखने पर चर्चा हुई। सभी जोन प्रभारियों को व्यापारियों और मार्केट प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने, नशे में गाड़ी चलाने और प्रतिबंधित मार्गों पर भारी वाहन ले जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग और मुख्य सड़कों पर वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

इंदिरा मार्केट में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग

इंदिरा मार्केट आने वाले दोपहिया वाहन चालकों के लिए महात्मा गांधी स्कूल, मारवाड़ी स्कूल और फरिश्ता कॉम्प्लेक्स में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, चारपहिया वाहन पशु चिकित्सालय और शनिचरी बाजार स्थित नगर निगम की खाली जमीन पर खड़े किए जा सकेंगे। यातायात व्यवस्था के तहत पटेल चौक से मध्यानी चौक, जामा मस्जिद होते हुए सीएसपी कार्यालय के पीछे से वापस पटेल चौक तक वन-वे लागू रहेगा। मध्यानी चौक से फरिश्ता कॉम्प्लेक्स तक चारपहिया वाहन, ई-रिक्शा और ऑटो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। भीड़ को देखते हुए मध्यानी चौक से सराफा लाइन, मान होटल से नया पारा, गवली पारा से शिव पारा, शनिचरी बाजार से गंजपारा और फरिश्ता कॉम्प्लेक्स से बस स्टैंड की ओर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

समृद्धि, जवाहर और आकाश गंगा मार्केट के लिए भी पार्किंग तय

समृद्धि मार्केट आने वाले लोग मार्केट के पास बने पार्किंग स्थल और हॉकी मैदान में वाहन खड़े कर सकेंगे। पावर हाउस स्थित जवाहर मार्केट के लिए लाल मैदान (दुर्गा पंडाल) को पार्किंग स्थल बनाया गया है। वहीं, आकाश गंगा मार्केट में दोपहिया वाहन हिमालय कॉम्प्लेक्स और ज्वेलर्स मार्केट के सामने निर्धारित स्थानों पर खड़े किए जा सकेंगे। चारपहिया वाहनों के लिए नगर निगम कार्यालय के पास स्थित खाली मैदान तय किया गया है। जिन बाजारों में अलग से पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां वाहन चालकों को सफेद लाइन के भीतर ही वाहन खड़ा करना होगा। सड़क और पैदल चलने वाले लोगों के रास्ते पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर

दुर्ग यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बाजार पहुंचने के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें और वन-वे व डायवर्सन व्यवस्था का पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें। पुलिस ने कहा है कि दीपावली के दौरान बाजारों में भीड़ और जाम से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। वाहन चालकों से ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों का सहयोग करने की भी अपील की गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें