"यातायात नियम" के लिए 77 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Child Safety Awareness: बाल अधिकारों की जानकारी से लेकर यातायात नियमों तक, सूरजपुर के छात्रों को दी गई महत्वपूर्ण सीख
Child Safety Awareness: सूरजपुर के साधुराम विद्या मंदिर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल अधिकार, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध, बाल विवाह, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को किशोर न्याय अधिनियम, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और बाल संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
महासमुंद
सड़क सुरक्षा अभियान : यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, बिना हेलमेट समेत कई मामलों में पुलिस की कार्रवाई
महासमुंद जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बरती है। एक सप्ताह में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 929 चालकों समेत अन्य मामलों में कार्रवाई कर 4.64 लाख रुपए का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने जागरूकता अभियान के जरिए वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के लिए भी प्रेरित किया।
दुर्ग
Durg Police: DGP की सख्ती, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों, नशे की जद में आए युवाओं की होगी काउंसलिंग
Durg Police: DGP अरुण देव गौतम ने पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों, साइबर अपराध और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने, फरार आरोपियों को पकड़ने और नशे की लत से जूझ रहे युवाओं को नशामुक्ति केंद्रों से जोड़ने के निर्देश दिए।
दुर्ग
Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद
Diwali Traffic Rules: दीपावली पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। इंदिरा मार्केट में चारपहिया वाहनों, ई-रिक्शा और ऑटो की एंट्री पर रोक रहेगी। वहीं, समृद्धि, जवाहर और आकाश गंगा मार्केट के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।
राज्य सरकार
CM Vishnu Deo Sai: सड़क सुरक्षा के लिए जशपुर पुलिस का नवाचार, जरूरतमंदों को अस्थायी रूप से मिलेंगे हेलमेट
CM Vishnu Deo Sai: जशपुर में पुलिस द्वारा स्थापित हेलमेट बैंक का शुभारंभ किया। इस बैंक में 1000 हेलमेट उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्हें जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालक अस्थायी रूप से इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि रोकना और लोगों को हेलमेट के नियमित उपयोग के प्रति जागरूक करना है।
रायपुर
Child Safety: छत्तीसगढ़ के गांवों में बनेंगी बाल संरक्षण समितियां
Child Safety: कोरबा की घटना के बाद छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग गांव और पंचायत स्तर पर बाल संरक्षण एवं सतर्कता समितियां गठित करने की तैयारी कर रहा है।
रायपुर
Raipur Police Checking Drive: राज्योत्सव से पहले, शहर के 36 से ज्यादा ठिकानों पर सघन नाकेबंदी, चप्पे-चप्पे पर चेकिंग
Raipur Police Checking Drive: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस और त्योहारों से पहले रायपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शुक्रवार शाम चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान शहर के नॉर्थ, सेंट्रल और वेस्ट जोन में 36 स्थानों पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की है।
रायपुर
Google Maps Live: दीपावली पर ट्रैफिक की हाईटेक निगरानी, ITMS कैमरों से रखी जाएगी नजर
Google Maps Live: धनतेरस और छठ पर्व के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए यातायात पुलिस ITMS कैमरों, Google Maps Live ट्रैफिक डेटा और ड्रोन से निगरानी करेगी। जाम लगने पर तुरंत टीम भेजी जाएगी।
रायपुर
Road Accident: VIP चौक पर भीषण हादसा, महिला की मौत, 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल
Road Accident: तेलीबांधा VIP चौक पर कंटेनर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
Viral Video: बीच सड़क पर नायब तहसीलदार ने काटा केक, सलमान के गाने पर बनाई रील, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल
Viral Video: रायपुर में अभनपुर के नायब तहसीलदार विपिन पटेल का सड़क पर जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में गाड़ी की डिक्की में केक, फिल्मी गाने पर जश्न और आतिशबाजी की तैयारी दिखाई दे रही है। घटना के बाद यातायात नियमों और प्रशासनिक आचरण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वीडियो के स्थान, समय और संभावित कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रायपुर संभाग
Road Safety Awareness: कृष्णा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
Road Safety Awareness: कृष्णा पब्लिक स्कूल, आरंग में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रैली, पोस्टर और मानव श्रृंखला के माध्यम से यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को आवश्यक बताया।
कोरबा
car stunt viral video: चलती कार पर स्टंट, गरबा ड्रेस पहनकर बोनट और दरवाजों पर लटकीं युवतियां, पुलिस ने दर्ज किया केस
car stunt viral video: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रविशंकर नगर में चलती कार पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक युवती कार के बोनट पर लेटी और दो अन्य युवतियां दरवाजों पर लटकी दिखाई दीं। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए कार मालिक और युवतियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।