Sunday, 22 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bribery Case: रिश्वत लेते गिरफ्तार GST अधिकारी आंचल गिरी निलंबित, विभाग ने जारी किया आदेश Ganja Smuggling: ट्रॉली बैग में गांजा छिपाकर करते थे तस्करी, सुकमा में 5 आरोपी गिरफ्तार CG News: निर्माणाधीन छत ढहने से मजदूर की मौत, दो घंटे तक चला SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन Road Accident: बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर कार ने  ट्रेलर को मारी टक्कर, एक युवती की मौत Knife Attack: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, लड़की ने मिलने बुलाया और फिर हुआ हमला Theft Case: देउठनी एकादशी पर गांव गया परिवार, सूने घर में घुसे चोर, जेवर और कैश पार Bribery Case: रिश्वत लेते गिरफ्तार GST अधिकारी आंचल गिरी निलंबित, विभाग ने जारी किया आदेश Ganja Smuggling: ट्रॉली बैग में गांजा छिपाकर करते थे तस्करी, सुकमा में 5 आरोपी गिरफ्तार CG News: निर्माणाधीन छत ढहने से मजदूर की मौत, दो घंटे तक चला SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन Road Accident: बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर कार ने  ट्रेलर को मारी टक्कर, एक युवती की मौत Knife Attack: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, लड़की ने मिलने बुलाया और फिर हुआ हमला Theft Case: देउठनी एकादशी पर गांव गया परिवार, सूने घर में घुसे चोर, जेवर और कैश पार
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Bribery Case: रिश्वत लेते गिरफ्तार GST अधिकारी आं…
GST officer Anchal Giri suspended(Image Source: social media)
GST officer Anchal Giri suspended(Image Source: social media)
🔴 BREAKING रायपुर

Bribery Case: रिश्वत लेते गिरफ्तार GST अधिकारी आंचल गिरी निलंबित, विभाग ने जारी किया आदेश

Bribery Case: छत्तीसगढ़ में डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी को राज्य कर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर कबाड़ी कारोबारी की गाड़ी छोड़ने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। ACB ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाकर उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

भ
प्रकाशित: 22 Nov 2026, 05:15 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bribery Case: छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी के खिलाफ अब विभागीय कार्रवाई भी हो गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य कर आयुक्त ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आंचल गिरी पर एक कबाड़ी कारोबारी की गाड़ी छोड़ने के बदले डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। जारी निलंबन आदेश में विभाग ने इस मामले को गंभीर मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के उल्लंघन का उल्लेख किया है। निलंबन अवधि के दौरान आंचल गिरी का मुख्यालय राज्य कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय, जगदलपुर संभाग निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भी मिलेगा। 

गाड़ी छोड़ने के बदले मांगी थी डेढ़ लाख की रिश्वत

मामले की शुरुआत कबाड़ी कारोबारी मोहम्मद शौएब रंगरेज की शिकायत से हुई। कारोबारी ने ACB को बताया था कि 18 नवंबर को उनकी स्क्रैप से भरी गाड़ी को रोक लिया गया था। उनका दावा था कि वाहन में लदे सामान के बिल मौजूद होने के बावजूद कार्रवाई की धमकी दी गई। शिकायत के मुताबिक, गाड़ी में करीब 3 लाख रुपए का माल था, लेकिन GST कार्रवाई के नाम पर 10 लाख रुपए की पेनाल्टी की मांग की गई। कारोबारी ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने गाड़ी जब्त करने की बात कहकर पहले 2 लाख रुपए मांगे। बाद में मामला डेढ़ लाख रुपए में तय हुआ। इसमें से 50 हजार रुपए पेनाल्टी के रूप में काटने और शेष रकम देने की बात हुई थी।

ACB ने जाल बिछाकर की गिरफ्तारी 

कारोबारी की शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले की जांच की और रिश्वत लेते पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शनिवार को तय योजना के तहत टीम ने कार्रवाई करते हुए आंचल गिरी को रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में रायपुर और जगदलपुर की संयुक्त ACB टीम शामिल थी। 
इस मामले में ACB की जांच के दौरान इमरान मेमन का नाम भी सामने आया है। आरोप है कि GST अधिकारी ने कारोबारी से रिश्वत की रकम इमरान मेमन के माध्यम से ली थी। इमरान मेमन (30) कांकेर के संजयनगर का निवासी बताया गया है। ACB ने इमरान के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें