Sunday, 22 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bribery Case: रिश्वत लेते गिरफ्तार GST अधिकारी आंचल गिरी निलंबित, विभाग ने जारी किया आदेश Ganja Smuggling: ट्रॉली बैग में गांजा छिपाकर करते थे तस्करी, सुकमा में 5 आरोपी गिरफ्तार CG News: निर्माणाधीन छत ढहने से मजदूर की मौत, दो घंटे तक चला SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन Road Accident: बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर कार ने  ट्रेलर को मारी टक्कर, एक युवती की मौत Knife Attack: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, लड़की ने मिलने बुलाया और फिर हुआ हमला Theft Case: देउठनी एकादशी पर गांव गया परिवार, सूने घर में घुसे चोर, जेवर और कैश पार Bribery Case: रिश्वत लेते गिरफ्तार GST अधिकारी आंचल गिरी निलंबित, विभाग ने जारी किया आदेश Ganja Smuggling: ट्रॉली बैग में गांजा छिपाकर करते थे तस्करी, सुकमा में 5 आरोपी गिरफ्तार CG News: निर्माणाधीन छत ढहने से मजदूर की मौत, दो घंटे तक चला SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन Road Accident: बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर कार ने  ट्रेलर को मारी टक्कर, एक युवती की मौत Knife Attack: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, लड़की ने मिलने बुलाया और फिर हुआ हमला Theft Case: देउठनी एकादशी पर गांव गया परिवार, सूने घर में घुसे चोर, जेवर और कैश पार
W 𝕏 f
होम › जगदलपुर (बस्तर) › Ganja Smuggling: ट्रॉली बैग में गांजा छिपाकर करते…
5 accused arrested for cannabis smuggling(Image Source: Social Media)
5 accused arrested for cannabis smuggling(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING जगदलपुर (बस्तर)

Ganja Smuggling: ट्रॉली बैग में गांजा छिपाकर करते थे तस्करी, सुकमा में 5 आरोपी गिरफ्तार

Ganja Smuggling: सुकमा में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रॉली बैग और सूटकेस में गांजा छिपाकर आम यात्रियों की तरह बसों और ट्रेनों से तस्करी करते थे। पुलिस ने 25 किलो 450 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 14.62 लाख रुपए बताई गई है।

य
प्रकाशित: 22 Nov 2026, 05:11 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
जगदलपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। तस्करी के लिए गिरोह ने ऐसा तरीका अपनाया था कि किसी को शक तक न हो। आरोपी ट्रॉली बैग और सूटकेस में कपड़ों की जगह गांजे के पैकेट रखकर आम यात्रियों की तरह सफर करते थे। ओडिशा के मलकानगिरी से छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक फैले इस नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 
पकड़े गए आरोपियों में दो किशोर भी शामिल हैं, जिनका संबंध ओडिशा और उत्तर प्रदेश से बताया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 25 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 14 लाख 62 हजार 500 रुपए बताई गई है।

नाकेबंदी के दौरान ट्रॉली बैग से मिला गांजा

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मलकानगिरी से दो लोग दोपहिया वाहन पर गांजे की खेप लेकर सुकमा की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच नाके पर घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद ट्रॉली बैग से 12 पैकेट गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में मलकानगिरी निवासी रविंद्र सोड़ी और एक नाबालिग शामिल है। बरामद गांजे का कुल वजन 25 किलो 450 ग्राम बताया गया है।

मोबाइल फोन की जांच से जगदलपुर तक पहुंची पुलिस

पहली कार्रवाई के बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल फोन की तकनीकी जांच शुरू की। इसी दौरान तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी सामने आई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर मेरठ निवासी अशरफ और मोहम्मद कासिफ के साथ नोएडा के एक किशोर की पहचान हुई। जांच में पता चला कि ये तीनों सुकमा से निकलकर जगदलपुर पहुंच चुके थे। इसके बाद सुकमा पुलिस ने जगदलपुर पुलिस की मदद से कार्रवाई की और तीनों को हिरासत में ले लिया।

पैसों का लालच देकर युवाओं को बनाते थे वाहक

पूछताछ में तस्करी के पूरे तरीके का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, गिरोह में हर व्यक्ति की अलग-अलग जिम्मेदारी तय थी। मलकानगिरी से गांजा उपलब्ध कराने से लेकर उसे सुकमा तक पहुंचाने और फिर दूसरे राज्यों में सप्लाई करने के लिए अलग-अलग लोग काम कर रहे थे। गिरोह के सदस्य आर्थिक रूप से कमजोर और बेरोजगार युवाओं को पैसों का लालच देकर तस्करी में शामिल करते थे। ये लोग ट्रॉली बैग, सूटकेस और सामान्य थैलों में गांजा छिपाकर बसों और ट्रेनों से सफर करते थे। आम यात्रियों की तरह यात्रा करने और बीच-बीच में रास्ते बदलने के कारण उन पर आसानी से शक नहीं होता था। इसके बाद गांजे की खेप मेरठ, नोएडा और दिल्ली तक पहुंचाई जाती थी, जहां इसे छोटी-छोटी पुड़ियों में बेचने की योजना थी।

मुख्य सरगना की तलाश में जुटी पुलिस

सुकमा थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन राजपूत के मुताबिक, पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना की पहचान कर ली है। अब उसके आर्थिक लेन-देन, नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और तस्करी में शामिल दूसरे सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ नेटवर्क से जुड़े और भी खुलासे हो सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें