Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम कांकेर (उत्तर बस्तर) खुलासा : पड़ोसी ने ही उड़ाए 10 लाख के जेवर और नकद…
गिरफ्तार आरोपी और बरामद जेवर-नकदी के साथ पुलिस टीम।
गिरफ्तार आरोपी और बरामद जेवर-नकदी के साथ पुलिस टीम।
कांकेर (उत्तर बस्तर)

खुलासा : पड़ोसी ने ही उड़ाए 10 लाख के जेवर और नकदी, 300 से ज्यादा CCTV फुटेज और तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

कांकेर के चारामा थाना क्षेत्र में करीब 10 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जांच में पीड़ित का पड़ोसी ही आरोपी निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य चोरी का सामान बरामद कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रकाशित: 23 Jul 2026, 07:58 AM · अपडेट: 13 Sep 2026, 06:38 PM
कांकेर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर लोग सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं, लेकिन कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में इसी भरोसे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक सूने मकान में हुई करीब 10 लाख रुपये की बड़ी चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने पीड़ित परिवार के पड़ोसी को ही गिरफ्तार किया है। वारदात के महज 72 घंटे के भीतर पुलिस ने न सिर्फ आरोपी को दबोचा, बल्कि चोरी गया अधिकांश सामान भी बरामद कर लिया।

सूने मकान को बनाया निशाना 

घटना चारामा के वार्ड नंबर 02 की है। यहाँ के निवासी रमेश मेश्राम बीते दिनों अपने परिवार के साथ किसी निजी काम से धमतरी गए हुए थे। 17 जुलाई को उन्हें पड़ोसियों से सूचना मिली कि उनके घर के पीछे का दरवाजा खुला पड़ा है। जब वे आनन-फानन में घर पहुंचे, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के कीमती गहने और नकदी पार कर दी थी। रमेश मेश्राम के अनुसार, कुल चोरी करीब 10 लाख रुपये की थी। 

300 सीसीटीवी कैमरों की मदद से दबोचा गया आरोपी 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चारामा पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। जांच टीम ने इलाके के लगभग 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद पुलिस का संदेह रमेश के पड़ोसी पवन सोनकर पर गहराया। संदिग्ध के आधार पर जब पुलिस ने पवन सोनकर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि घर खाली होने की जानकारी उसे पहले से थी, इसी का फायदा उठाकर उसने चोरी की योजना बनाई।

सामान बरामद, आरोपी भेजा गया जेल 

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें