Sunday, 22 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bank Fraud: फर्जी चेक से निकाले 3.38 लाख, बैंक कैशियर समेत 3 गिरफ्तार Bribery Case: रिश्वत लेते गिरफ्तार GST अधिकारी आंचल गिरी निलंबित, विभाग ने जारी किया आदेश Ganja Smuggling: ट्रॉली बैग में गांजा छिपाकर करते थे तस्करी, सुकमा में 5 आरोपी गिरफ्तार CG News: निर्माणाधीन छत ढहने से मजदूर की मौत, दो घंटे तक चला SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन Road Accident: बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर कार ने  ट्रेलर को मारी टक्कर, एक युवती की मौत Knife Attack: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, लड़की ने मिलने बुलाया और फिर हुआ हमला Bank Fraud: फर्जी चेक से निकाले 3.38 लाख, बैंक कैशियर समेत 3 गिरफ्तार Bribery Case: रिश्वत लेते गिरफ्तार GST अधिकारी आंचल गिरी निलंबित, विभाग ने जारी किया आदेश Ganja Smuggling: ट्रॉली बैग में गांजा छिपाकर करते थे तस्करी, सुकमा में 5 आरोपी गिरफ्तार CG News: निर्माणाधीन छत ढहने से मजदूर की मौत, दो घंटे तक चला SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन Road Accident: बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर कार ने  ट्रेलर को मारी टक्कर, एक युवती की मौत Knife Attack: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, लड़की ने मिलने बुलाया और फिर हुआ हमला
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Bank Fraud: फर्जी चेक से निकाले 3.38 लाख, बैंक कै…
Case of a ₹3.38 lakh fraud at Bilha Cooperative Bank(Image Source: social media)
Case of a ₹3.38 lakh fraud at Bilha Cooperative Bank(Image Source: social media)
🔴 BREAKING बिलासपुर

Bank Fraud: फर्जी चेक से निकाले 3.38 लाख, बैंक कैशियर समेत 3 गिरफ्तार

Bank Fraud: बिलासपुर के बिल्हा सेवा सहकारी समिति में चेक से छेड़छाड़ कर 3.38 लाख रुपए निकालने के मामले में बैंक कैशियर, लेखापाल और समिति के पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया

भ
प्रकाशित: 22 Nov 2026, 05:53 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bank Fraud: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सहकारी बैंक से जुड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। बिल्हा सेवा सहकारी समिति में चेक के साथ छेड़छाड़ कर 3 लाख 38 हजार रुपए की अतिरिक्त राशि निकालने का आरोप है। जांच में बैंक कर्मचारियों और समिति के पदाधिकारी की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने बैंक कैशियर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

चेक में काट-छांट कर बढ़ाई गई रकम

पुलिस के अनुसार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की बिल्हा शाखा में फर्जी चेक के जरिए अतिरिक्त रकम निकालने की शिकायत की जांच की गई। इस दौरान चेक और समिति के कार्यवाही प्रस्ताव में छेड़छाड़ किए जाने के तथ्य सामने आए। आरोप है कि सुनियोजित तरीके से चेक में कूटरचना कर उसकी राशि बढ़ाई गई और बैंक से 3 लाख 38 हजार रुपए का अतिरिक्त आहरण कर लिया गया। 

बैंक कैशियर और लेखापाल भी गिरफ्तार

मामले में बिल्हा पुलिस ने बैंक कैशियर ऋषिकेश पाण्डेय और लेखापाल संजय सिंह बघेल को गिरफ्तार किया है। इनके साथ सेवा सहकारी समिति गुमा क्रमांक 63 के प्राधिकृत अधिकारी एवं सह-अध्यक्ष राजकुमार बरगाह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस जांच में प्रकरण के प्रार्थी राजकुमार बरगाह की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। जांच में फर्जीवाड़े में उनकी संलिप्तता सामने आने के बाद उन्हें भी आरोपी बनाया गया है।
इस मामले में इससे पहले बैंक सुपरवाइजर हितेश सलूजा और शाखा प्रबंधक लक्ष्मण कौशिक को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, दोनों को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। मामले में बैंक रिकॉर्ड, चेक और समिति के दस्तावेजों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें