Wednesday, 28 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Accident News: पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरने पर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस Bilaspur News: दूध, घी और पनीर के सैंपल फेल, दीपावली से पहले खाद्य विभाग सख्त Crime News: कवर्धा में बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को बनाया निशाना Municipal Corporation: राजधानी में अब सड़क या नालियों में मलबा फेंका तो खैर नहीं! रायपुर नगर निगम लाया कड़े नियम, 1 लाख तक जुर्माने का प्रस्ताव POCSO Act: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, अब निलंबित robbery case: पांच और शातिर बदमाश गिरफ्तार, 17 लाख का माल बरामद Accident News: पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरने पर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस Bilaspur News: दूध, घी और पनीर के सैंपल फेल, दीपावली से पहले खाद्य विभाग सख्त Crime News: कवर्धा में बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को बनाया निशाना Municipal Corporation: राजधानी में अब सड़क या नालियों में मलबा फेंका तो खैर नहीं! रायपुर नगर निगम लाया कड़े नियम, 1 लाख तक जुर्माने का प्रस्ताव POCSO Act: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, अब निलंबित robbery case: पांच और शातिर बदमाश गिरफ्तार, 17 लाख का माल बरामद
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Google Maps Live: दीपावली पर ट्रैफिक की हाईटेक नि…
Diwali traffic monitoring with ITMS cameras (Image Source: AI Photo)
Diwali traffic monitoring with ITMS cameras (Image Source: AI Photo)
रायपुर

Google Maps Live: दीपावली पर ट्रैफिक की हाईटेक निगरानी, ITMS कैमरों से रखी जाएगी नजर

Google Maps Live: धनतेरस और छठ पर्व के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए यातायात पुलिस ITMS कैमरों, Google Maps Live ट्रैफिक डेटा और ड्रोन से निगरानी करेगी। जाम लगने पर तुरंत टीम भेजी जाएगी।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 Oct 2026, 03:25 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Google Maps Live: शहर के बाजारों और प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है, इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष तैयारी की है। भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के कैमरों, गूगल मैप्स के लाइव ट्रैफिक डेटा और ड्रोन के जरिए की जाएगी। 
यातायात पुलिस की योजना के तहत किसी सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी होने या जाम लगने की स्थिति सामने आते ही कंट्रोल रूम से संबंधित क्षेत्र के प्रभारी, पेट्रोलिंग टीम और क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को सूचना दी जाएगी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंचकर यातायात को व्यवस्थित करेगी और सड़क पर आवागमन बहाल करने के लिए जरूरी कदम उठाएगी।

बाजारों और प्रमुख चौराहों पर रहेगी अतिरिक्त तैनाती

त्योहारी खरीदारी के दौरान प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों, संकरी सड़कों और व्यस्त चौराहों पर लोगों और वाहनों की आवाजाही बढ़ने की आशंका है। इसे ध्यान में रखते हुए इन स्थानों पर अतिरिक्त यातायात जवान तैनात किए जाएंगे। तकनीकी निगरानी के साथ मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी यातायात व्यवस्था संभालेंगे, ताकि लोगों को अनावश्यक जाम का सामना न करना पड़े। 

नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने पर होगी कार्रवाई

यातायात पुलिस नो-पार्किंग जोन में खड़े और बेतरतीब तरीके से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करेगी। सड़क पर यातायात बाधित होने की स्थिति में जरूरत के अनुसार क्रेन की मदद से वाहन हटाए जाएंगे। इसके अलावा, रास्ते में खराब होने वाले वाहनों को हटाने के लिए पेट्रोलिंग टीम और क्रेन की व्यवस्था भी तैयार रखी जाएगी।

नागरिकों से निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान बाजार जाने पर अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। दुकानों के सामने या सड़क किनारे इस तरह वाहन पार्क न करें, जिससे दूसरे वाहनों और राहगीरों की आवाजाही प्रभावित हो। यातायात नियमों का पालन करने से जाम की स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

यातायात संबंधी परेशानी के लिए हेल्पलाइन जारी

त्योहारों के दौरान जाम, सड़क पर अवरोध या यातायात से जुड़ी किसी आपात स्थिति में नागरिक 9479210632 पर संपर्क कर सकते हैं। यातायात पुलिस तकनीकी निगरानी और मैदानी टीमों की मदद से प्रमुख मार्गों पर व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी में जुटी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें