"यातायात नियम" के लिए 61 परिणाम मिले
जांजगीर-चांपा
दर्दनाक हादसा: बाइक सवारों को रौंदकर फरार हुआ अज्ञात वाहन
अकलतरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
बिलासपुर
चलती कार की सनरूफ से स्टंटबाजी पर हाईकोर्ट सख्त, SSP से मांगा जवाब
सनरूफ से बाहर निकलकर रील बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। डिवीजन बेंच ने SSP रजनेश सिंह से व्यक्तिगत शपथपत्र देकर अब तक की कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी मांगी है। पुलिस ने वाहन और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
महासमुंद
पुलिस का नवा बिहान अभियान, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को किया जागरूक
महासमुंद पुलिस द्वारा जिलेभर में चलाए जा रहे “नवा बिहान” अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर लोगों को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति, यातायात नियम और गौवंश तस्करी रोकने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
धमतरी
धमतरी में नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती, अभिभावकों को दी चेतावनी
धमतरी पुलिस ने नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत अभिभावकों को बुलाकर उन्हें कानूनी प्रावधानों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने 36 स्कूलों में पहुंचकर 10,301 छात्र-छात्राओं को यातायात नियम, साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति की जानकारी दी है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस,जवानों ने किया रेस्क्यू
भांसी थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के महेंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। धुरली के पास हुए इस हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही जवानों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज दंतेवाड़ा जिला अस्पताल और बचेली अस्पताल में जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
NH-53 पर सड़क सुरक्षा मजबूत : 6 महीने में 6,359 अवैध वाहन हटाए, 52 घायलों को मिली नई जिंदगी
रायपुर के NH-53 पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने जनवरी से जून 2026 के बीच 55 सड़क हादसों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 52 घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान 6,359 अवैध पार्किंग वाले वाहन और 833 मवेशियों को सड़क से हटाया गया। सड़क सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए चार नए आधुनिक पेट्रोलिंग वाहन भी तैनात किए गए हैं।
महासमुंद
स्वास्थ्य शिविर : महासमुंद में बस चालकों-परिचालकों के लिए लगा हेल्थ कैंप, 98 की हुई जांच
महासमुंद बस स्टैंड में परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में बस चालकों एवं परिचालकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 98 चालक-परिचालकों का बीपी, शुगर और नेत्र परीक्षण सहित आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, नशामुक्त वाहन संचालन, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
रायपुर
सख्त अभियान : सड़क पर अवैध पार्किंग करने वालों की खैर नहीं, रायपुर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायपुर यातायात पुलिस ने हीरापुर रिंग रोड और सर्विस रोड पर विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से खड़े 20 ट्रक और ट्रेलर वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। ट्रैफिक डीसीपी डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान वाहन चालकों और मालिकों को अंतिम चेतावनी देते हुए भविष्य में निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।
महासमुंद
सुरक्षा की ओर कदम : हेलमेट बना जीवन रक्षा का संदेश, सरायपाली में चला सड़क सुरक्षा अभियान
महासमुंद पुलिस और सरायपाली व्यापारी महासंघ ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत 100 लोगों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए। कार्यक्रम में सड़क हादसों में अपनों को खो चुके परिवारों ने अपने अनुभव साझा कर लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया।
रायपुर संभाग
सरस्वती साइकिल योजना : खौली स्कूल में 9वीं के विद्यार्थियों को मिलीं निःशुल्क साइकिलें, खुशी से खिले चेहरे
आरंग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खौली में छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं के पात्र छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और साइकिल का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
महासमुंद
जांच : महासमुंद में स्कूल बसों की जांच, खामियां मिलने पर 2 स्कूलों को नोटिस
महासमुंद में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने दो निजी स्कूलों की संयुक्त जांच की। रीवरडेल इंटरनेशनल स्कूल और वेडनर स्कूल के निरीक्षण के दौरान दो स्कूल बसों में खामियां मिलने पर प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। अधिकारियों ने स्कूलों को यातायात नियमों का पालन कराने और 16 वर्ष से अधिक उम्र के विद्यार्थियों के लिए लाइसेंस व हेलमेट अनिवार्य करने के निर्देश दिए।
रायगढ़
सुरक्षा को लेकर अभियान : ऑटो में ज्यादा बच्चे बैठाए तो होगी कार्रवाई, रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने शुरू की जांच
रायगढ़ में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने वाले चालकों को पहली बार चेतावनी दी गई है। पुलिस ने दोबारा नियम तोड़ने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई और वाहन जब्ती की चेतावनी दी है।