Traffic Rules Awareness: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन चलाने की आदत पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। अपर परिवहन आयुक्त से मिले निर्देशों के बाद जिला स्तर पर विशेष जांच अभियान की शुरुआत की गई है। इसी सिलसिले में जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला की टीम ने महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा का औचक निरीक्षण किया।
स्कूल परिसर में हुई पड़ताल
जांच का मुख्य उद्देश्य यह देखना था कि क्या 18 साल से कम उम्र के विद्यार्थी दोपहिया वाहनों से स्कूल आ रहे हैं। निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर में कोई भी नाबालिग छात्र दोपहिया वाहन के साथ नहीं पाया गया।
सुरक्षा का संकल्प और नियमों की जानकारी
पड़ताल के बाद जिला परिवहन अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सही समय पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, दोपहिया चलाते वक्त हमेशा हेलमेट पहनने और ट्रैफिक नियमों का ईमानदारी से पालन करने की सलाह दी। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई गई।
सुरक्षा का संकल्प और नियमों की जानकारी
पड़ताल के बाद जिला परिवहन अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सही समय पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, दोपहिया चलाते वक्त हमेशा हेलमेट पहनने और ट्रैफिक नियमों का ईमानदारी से पालन करने की सलाह दी। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई गई।जिले के अन्य विद्यालयों में भी चलेगा अभियान
कार्यक्रम के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारी श्री निर्मलकर ने बच्चों को बताया कि सतर्कता अपनाकर दुर्घटनाओं में कैसे कमी लाई जा सकती है। विभाग ने साफ किया है कि आने वाले दिनों में यह अभियान शहर और ग्रामीण इलाकों के अन्य स्कूलों में भी जारी रहेगा।

