Tuesday, 08 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dhamtari Crime News: भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप से बरामद हुईं 5 भैंस, तीन आरोपी गिरफ्तार Saudi Arabia Houthi Attack: सऊदी के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर हूती का बड़ा हमला, 73 घायल Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप Rewa Hospital Case: यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन MBBS Intern Doctors Protest: भोपाल में चक्काजाम, अस्पतालों में ओपीडी ठप होने से भटक रहे मरीज Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड पर गांजा बेचते महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद Dhamtari Crime News: भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप से बरामद हुईं 5 भैंस, तीन आरोपी गिरफ्तार Saudi Arabia Houthi Attack: सऊदी के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर हूती का बड़ा हमला, 73 घायल Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप Rewa Hospital Case: यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन MBBS Intern Doctors Protest: भोपाल में चक्काजाम, अस्पतालों में ओपीडी ठप होने से भटक रहे मरीज Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड पर गांजा बेचते महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद
W 𝕏 f
होम रायगढ़ Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी यु…
Motorcyclist dies in road accident(Image Source: Keertiman Media)
Motorcyclist dies in road accident(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायगढ़

Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप

Raigarh Road Accident: पुसौर थाना क्षेत्र में रायगढ़-चंद्रपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेतला पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर गिर गया और वाहन के पहिए की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही जान चली गई।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
08 Sep 2026, 03:29 PM
रायगढ़
Raigarh Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर जा गिरा और वाहन का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे रायगढ़-चंद्रपुर मार्ग पर तेतला पेट्रोल पंप के पास हुई।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक सड़क से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान वाहन का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

पुलिस ने शव को अस्पताल भेजा, पहचान में जुटी टीम

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुसौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

तेतला क्षेत्र में पहले भी हो चुके हैं हादसे

स्थानीय लोगों का कहना है कि रायगढ़-चंद्रपुर मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सड़क के आसपास कई गांव बसे हुए हैं, जिसके चलते लोगों को हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक, तेतला पेट्रोल पंप और चौक के आसपास दुर्घटनाओं की संख्या अधिक है। करीब चार महीने पहले भी इसी स्थान के पास एक ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई थी। दोनों युवक बाइक से किरोड़ीमल की ओर जा रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें और यातायात नियमों का पालन करें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें