Sunday, 06 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Janjgir Champa News: बारिश में दलदल बना मुक्तिधाम का रास्ता, शव लेकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण Child Labour Action: सिटी ग्राउंड के सामने निर्माण स्थल पर छापा, 8 नाबालिग बालिकाएं काम करती मिलीं Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Janjgir Champa News: बारिश में दलदल बना मुक्तिधाम का रास्ता, शव लेकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण Child Labour Action: सिटी ग्राउंड के सामने निर्माण स्थल पर छापा, 8 नाबालिग बालिकाएं काम करती मिलीं
W 𝕏 f
होम बिलासपुर सड़क हादसा : बिलासपुर में रोपा लगाने जा रहे ग्रामी…
बिलासपुर में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, पांच घायल
बिलासपुर में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, पांच घायल
बिलासपुर

सड़क हादसा : बिलासपुर में रोपा लगाने जा रहे ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर पलटा, 2 की मौत और 5 घायल

बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के मुड़पार इलाके में सवारियों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो ग्रामीणों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
21 Jul 2026, 05:55 PM
बिलासपुर
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। हिर्री थाना क्षेत्र के मुड़पार इलाके में सवारियों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर में सवार 19 लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 
जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर सकर्रा सरपंच के नाम पर खरीदा गया था। बताया जा रहा है कि मुड़पार निवासी चंद्रशेखर पटेल ट्रैक्टर चला रहा था। ट्रैक्टर में करीब 19 ग्रामीण सवार थे, जो सकर्रा सरपंच के खेत में रोपा लगाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मुड़पार के पास ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया। 

लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का आरोप 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और नियंत्रण बिगड़ने के कारण ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। ट्रैक्टर पलटते ही उसमें बैठे लोग दब गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रैक्टर पलटने के बाद बम्लेश्वरी निषाद और मथुरा निषाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में घायल पांच लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 

पुलिस ने शुरू की जांच 

घटना की सूचना मिलते ही हिर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस चालक से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। एक साथ दो ग्रामीणों की मौत से गांव में शोक का माहौल है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घायलों के बेहतर इलाज और सड़क सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाने की मांग की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें