Wednesday, 21 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Murder Case: विजयादशमी पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में युवक की मौत Crime News: बिलासपुर में दशहरा के बाद बवाल, घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट Food Safety Department: मिल्की मलाई का पनीर फिर जांच में फेल, खाद्य सुरक्षा जांच पर उठे सवाल Kanker News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Murder Case: विजयादशमी पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में युवक की मौत Crime News: बिलासपुर में दशहरा के बाद बवाल, घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट Food Safety Department: मिल्की मलाई का पनीर फिर जांच में फेल, खाद्य सुरक्षा जांच पर उठे सवाल
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Crime News: बिलासपुर में दशहरा के बाद बवाल, घर मे…
News regarding the assault case in Mangla, Bilaspur(Image Source: Social Media)
News regarding the assault case in Mangla, Bilaspur(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING बिलासपुर

 Crime News: बिलासपुर में दशहरा के बाद बवाल, घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट 

Crime News: बिलासपुर के मंगला इलाके में दशहरा उत्सव के बाद आपसी रंजिश को लेकर मारपीट हुई। घटना में दो महिलाओं और तीन युवकों को चोटें आईं। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 21 Oct 2026, 12:07 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में विजयदयश्मी के पर्व पर मंगला इलाके में मारपीट का मामला सामने आया है। आपसी रंजिश को लेकर हुए विवाद में कुछ युवको ने घर में घुसकर महिलाओं और पुरुषों के साथ डंडे से मारपीट करने का आरोप है। घटना में दो महिला और तीन युवकों को चोटें आई हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मामला बेहद चर्चा में है। 

घर के अंदर घुसकर किया हमला

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला इलाके बताया जा रहा है। आपसी विवाद और पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ले के कुछ युवक एक घर में घुस गए और वहां मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप है। आरोपियों ने डंडों से महिलाओं और पुरुषों पर हमला किया। इस दौरान विवाद शांत कराने पहुंची एक बुजुर्ग महिला के साथ भी मारपीट करने लगे और महिला के उपर हाथ उठाने का बात सामने आई है। घटना के दौरान घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप कर किसी तरह विवाद को शांत करने का प्रयास किया गया। मारपीट में दो महिलाओं और तीन युवकों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। 
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा की मांग की। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि थाने में उन पर समझौता करने और मामले को दबाने के लिए दबाव बनाया गया। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर संबंधित युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें