Friday, 16 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: ड्यूटी पर जा रहे इंजीनियर को कार ने मारी टक्कर, CCTV फुटेज आया सामने Bilaspur News: चरित्र पर झूठे लांछन से तंग आकर महिला ने दी थी जान, पुलिस ने जीजा को किया गिरफ्तार Bastar Dussehra: निभाई गई मगरमुही रस्म, विशाल विजय रथ के निर्माण का अहम पड़ाव Parliament Special Session: संसद का विशेष सत्र जल्द? महिला आरक्षण और परिसीमन पर हो सकता है बड़ा फैसला CG News: बिलासपुर में अवैध लकड़ी कारोबार का खुलासा, 31 नग सागौन बरामद Rice Price Hike: त्योहारी सीजन में रसोई पर महंगाई की मार, महीने भर में दूसरी बार बढ़े दाल-चावल के दाम, शक्कर भी हुई महंगी Road Accident: ड्यूटी पर जा रहे इंजीनियर को कार ने मारी टक्कर, CCTV फुटेज आया सामने Bilaspur News: चरित्र पर झूठे लांछन से तंग आकर महिला ने दी थी जान, पुलिस ने जीजा को किया गिरफ्तार Bastar Dussehra: निभाई गई मगरमुही रस्म, विशाल विजय रथ के निर्माण का अहम पड़ाव Parliament Special Session: संसद का विशेष सत्र जल्द? महिला आरक्षण और परिसीमन पर हो सकता है बड़ा फैसला CG News: बिलासपुर में अवैध लकड़ी कारोबार का खुलासा, 31 नग सागौन बरामद Rice Price Hike: त्योहारी सीजन में रसोई पर महंगाई की मार, महीने भर में दूसरी बार बढ़े दाल-चावल के दाम, शक्कर भी हुई महंगी
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Bilaspur News: चरित्र पर झूठे लांछन से तंग आकर मह…
Brother-in-law arrested in connection with woman death (Image Source: social media)
Brother-in-law arrested in connection with woman death (Image Source: social media)
🔴 BREAKING बिलासपुर

Bilaspur News: चरित्र पर झूठे लांछन से तंग आकर महिला ने दी थी जान, पुलिस ने जीजा को किया गिरफ्तार

Bilaspur News: मल्हार क्षेत्र में 28 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसके जीजा को BNS की धारा 108 के तहत गिरफ्तार किया है। शादी समारोह में चरित्र पर आरोप लगाने और मानसिक तनाव से जुड़े पहलुओं की जांच की गई।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 16 Oct 2026, 12:17 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bilaspur News: शादी के खुशहाल माहौल में लगे एक बेबुनियाद आरोप ने 28 वर्षीय महिला की जिंदगी इस कदर तबाही की राह पर धकेल दी कि उसने मौत को गले लगाना ही बेहतर समझा। बिलासपुर जिले के मल्हार क्षेत्र में हुए इस दुखद मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने सबके सामने महिला के चरित्र पर लांछन लगाया, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव में आ गई थी।

शादी के मंडप में हुआ था विवाद, 18 अप्रैल को उठाया खौफनाक कदम 

मल्हार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक (SI) अवधेश सिंह के अनुसार, भगवानपाली गांव की रहने वाली गीताराय ने वर्ष 2024 में सतीश कुमार राय के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों अपनी जिंदगी में खुश थे, लेकिन अप्रैल 2026 में हुई एक घटना ने सब कुछ बदल दिया। गीताराय 15 और 16 अप्रैल को अपने पति के साथ मुंगेली जिले के पथरिया थाना अंतर्गत ग्राम बरछा गई थी, जहां उसके मामा कृष्ण बंजारे की बेटी की शादी का कार्यक्रम था। शादी की खुशियों के बीच उसके जीजा विनेत जोगी ने सबके सामने गीताराय के चरित्र पर गंभीर लांछन लगाते हुए भारी विवाद खड़ा कर दिया। इस अपमान और बदनामी के सदमे को महिला बर्दाश्त नहीं कर सकी। शादी से लौटने के बाद 18 अप्रैल की रात करीब 11 बजे गीताराय ने खुद को आग लगा ली। झुलसी हुई हालत में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

सुसाइड नोट और बयानों ने खोला जीजा का राज 

घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मृतका के मौत से पहले दिए गए बयान (डाइंग डिक्लेरेशन), पोस्टमार्टम रिपोर्ट, अस्पताल के बेडहेड टिकट, घटनास्थल के मुआयने और चश्मदीदों की गवाहियों ने पूरी कड़ियों को जोड़ दिया। महिला ने अपने अंतिम बयान में स्पष्ट रूप से कहा था कि जीजा द्वारा लगाए गए बेबुनियाद आरोपों और सार्वजनिक अपमान के कारण वह भारी मानसिक अवसाद में थी। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम टिकारी निवासी 44 वर्षीय विनेत जोगी (पिता गोरेलाल जोगी) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

BNS की धारा 108 के तहत मामला दर्ज 

जांच में जुटे तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी विनेत जोगी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टरी मुलाहिजे (स्वास्थ्य परीक्षण) के बाद पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें