Saturday, 28 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Shivraj Singh Chouhan Security: आखिरी वक्त पर बदली सीट, गायब रहा एयरपोर्ट स्टाफ... एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी सेंध? Gambling News: जुआरियों के बयान ने खोला ऐसा राज, TI समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Shivraj Singh Chouhan Security: आखिरी वक्त पर बदली सीट, गायब रहा एयरपोर्ट स्टाफ... एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी सेंध? Gambling News: जुआरियों के बयान ने खोला ऐसा राज, TI समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › बिलासपुर संभाग › बिलासपुर › Tourist Train: श्रद्धालुओं की मुराद पूरी, 30 नवंबर को बिलास…
Bharat Gaurav Special Train for Ayodhya (Image Source: social media)
Bharat Gaurav Special Train for Ayodhya (Image Source: social media)
बिलासपुर

Tourist Train: श्रद्धालुओं की मुराद पूरी, 30 नवंबर को बिलासपुर से चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन का रूट जानकर झूम उठेंगे आप!

Tourist Train: अयोध्या के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 30 नवंबर को विशेष भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाएगा। ट्रेन पहले 1 दिसंबर को बनारस पहुंचेगी, जहां श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर मिलेगा। इसके बाद 2 दिसंबर को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए जा सकेंगे। वापसी यात्रा 2 दिसंबर की रात शुरू होगी और ट्रेन 3 दिसंबर को रात 10:50 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 28 Nov 2026, 12:28 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Tourist Train: अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन की आस लगाए बैठे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने एक बड़ी सौगात दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने बिलासपुर से अयोध्या छावनी के बीच विशेष 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' चलाने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 08853/08854 आगामी 30 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे बिलासपुर स्टेशन से अपनी धार्मिक यात्रा पर रवाना होगी। इस यात्रा की सबसे खास बात यह है कि श्रद्धालुओं को अयोध्या जाने से पहले बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी (बनारस) में भी दर्शन करने का मौका मिलेगा। कुल 15 कोचों वाली इस आधुनिक एलएचबी (LHB) ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 12 स्लीपर (LWSCN), एक फ्लेमलेस एसी और दो जनरेटर कार (LWLRRM) कोच लगाए गए हैं।

पहले काशी और फिर रामनगरी पहुंचेगी ट्रेन

रेलवे द्वारा जारी टाइम-टेबल के मुताबिक, 30 नवंबर को बिलासपुर से निकलने के बाद यह ट्रेन मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी:

  • 30 नवंबर का सफर: ट्रेन शाम 4:00 बजे शहडोल, शाम 7:10 बजे कटनी जंक्शन और रात 9:30 बजे सतना जंक्शन पहुंचेगी। इन तीनों स्टेशनों पर ट्रेन का 5-5 मिनट का ठहराव रहेगा। (न्यू कटनी और मानिकपुर जंक्शन पर यह ट्रेन नहीं रुकेगी)।

  • 1 दिसंबर को बनारस आगमन: तड़के 2:30 बजे प्रयागराज छिवकी (5 मिनट ठहराव) होते हुए ट्रेन सुबह 6:45 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। यहां श्रद्धालुओं को दिनभर रुकने और दर्शन-पूजन करने का पूरा समय मिलेगा।

  • 2 दिसंबर को अयोध्या दर्शन: अगले दिन सुबह 9:00 बजे ट्रेन बनारस से आगे बढ़ेगी और प्रतापगढ़ व सुल्तानपुर के रास्ते दोपहर 3:30 बजे अयोध्या छावनी पहुंचेगी।

    ऐसी रहेगी वापसी की समय-सारणी

अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं की घर वापसी के लिए गाड़ी संख्या 08854 दो दिसंबर की रात 10:30 बजे अयोध्या छावनी से बिलासपुर के लिए रवाना होगी।

  • 3 दिसंबर (सुबह से दोपहर): यह ट्रेन तड़के 3:30 बजे वाराणसी जंक्शन (10 मिनट ठहराव) और सुबह 8:00 बजे प्रयागराज छिवकी (5 मिनट ठहराव) पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 12:25 बजे सतना और 2:10 बजे कटनी में 5-5 मिनट रुकते हुए आगे बढ़ेगी।

  • बिलासपुर आगमन: शाम 6:00 बजे शहडोल (5 मिनट ठहराव) से निकलकर यह स्पेशल ट्रेन तीन दिसंबर की रात 10:50 बजे वापस बिलासपुर स्टेशन पहुंच जाएगी।

सफर में साफ-सफाई और पानी का खास इंतजाम 

लंबी दूरी की इस तीर्थयात्रा को आरामदायक बनाने के लिए रेलवे प्रशासन ने कमर कस ली है। पूरी यात्रा के दौरान ट्रेन को इलेक्ट्रिक इंजन से चलाया जाएगा, जिससे सफर तेज और झटकों से मुक्त रहेगा। इसके अलावा, यात्रियों को रास्ते में कोई परेशानी न हो, इसके लिए कटनी, प्रयागराज छिवकी, बनारस, वाराणसी और अयोध्या छावनी स्टेशनों पर ट्रेन में पानी भरने और नियमित साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें