Sunday, 22 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: विज्ञापन दिखाकर 26.92 लाख की ठगी, ओडिशा की जेल से आरोपी गिरफ्तार Murder Case: पुरानी रंजिश के चलते हुए चाकूबाजी, युवक की मौके पर माैती Umaria News: अमलाई जा रहे बाइक सवार की घुनघुटी में मौत, एनएच-43 पर मिट्टी और बारिश से बना दलदल Strike Ends: 41 दिन बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी Conversion: महासमुंद के मौहारीभाठा में धर्मांतरण की शिकायत, विधायक ने की जांच की मांग Crime News: कोरबा के दर्री डेम में मिला ASI के बेटे का शव, मोबाइल और बाइक गायब Cyber Fraud: विज्ञापन दिखाकर 26.92 लाख की ठगी, ओडिशा की जेल से आरोपी गिरफ्तार Murder Case: पुरानी रंजिश के चलते हुए चाकूबाजी, युवक की मौके पर माैती Umaria News: अमलाई जा रहे बाइक सवार की घुनघुटी में मौत, एनएच-43 पर मिट्टी और बारिश से बना दलदल Strike Ends: 41 दिन बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी Conversion: महासमुंद के मौहारीभाठा में धर्मांतरण की शिकायत, विधायक ने की जांच की मांग Crime News: कोरबा के दर्री डेम में मिला ASI के बेटे का शव, मोबाइल और बाइक गायब
W 𝕏 f
होम › कारोबार › Train Ticket Booking: रेलवे ने ग्रुप टिकट बुकिंग …
Group Train Ticket Booking Rules(Image Source: Social Media)
Group Train Ticket Booking Rules(Image Source: Social Media)
कारोबार

Train Ticket Booking: रेलवे ने ग्रुप टिकट बुकिंग के नियमों में किया बदलाव, जानिए नए नियम

Train Ticket Booking: दक्षिण पश्चिम रेलवे ने ग्रुप और बल्क टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब सामूहिक यात्रा के लिए टिकट बुक कराने पर सीटों की अधिकतम संख्या की सीमा नहीं रहेगी। शादी, तीर्थयात्रा, शैक्षणिक टूर और खेल आयोजनों से जुड़े समूह सुबह 9 बजे से निर्धारित प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए यात्रियों की पूरी जानकारी और यात्रा का उद्देश्य बताना अनिवार्य होगा।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Nov 2026, 11:54 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Train Ticket Booking: क्या आप लोंग अपने परिवार, दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ समूह में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब शादी-विवाह, तीर्थयात्रा, शैक्षणिक टूर या खेल प्रतियोगिताओं के लिए बड़ी संख्या में एक साथ ट्रेन टिकट बुक कराना पहले से आसान हो सकता है। दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) ने ग्रुप और बल्क टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत बल्क रिजर्वेशन में बुक की जाने वाली सीटों की संख्या पर लगी ऊपरी सीमा हटा दी गई है।

ग्रुप टिकट बुकिंग की पुरानी सीमा हटाई

दक्षिण पश्चिम रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, अब बड़ी संख्या में यात्रियों के लिए एक साथ टिकट बुक कराने पर पहले जैसी संख्या सीमा लागू नहीं होगी। इस फैसले का उद्देश्य उन यात्रियों को सुविधा देना है, जिन्हें किसी आयोजन या सामूहिक यात्रा के लिए एक ही ट्रेन में सफर करना होता है। इससे शादी समारोह, स्कूल-कॉलेज की यात्राओं, धार्मिक यात्राओं, खेल टीमों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़े समूहों को फायदा मिल सकता है। 

सुबह 9 बजे से मिलेगी ग्रुप बुकिंग की सुविधा

नई व्यवस्था के तहत बल्क टिकट बुकिंग की सुविधा दक्षिण पश्चिम रेलवे के निर्धारित प्रमुख स्टेशनों पर उपलब्ध होगी। इसके लिए सुबह 9 बजे से आवेदन किया जा सकेगा। यह समय सामान्य एडवांस रिजर्वेशन शुरू होने के एक घंटे बाद निर्धारित किया गया है। रेलवे की सामान्य आरक्षण व्यवस्था में एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के तहत यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले सुबह 8 बजे टिकट बुकिंग शुरू होती है। ऐसे में समूह के लिए बल्क रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को सुबह 9 बजे से संबंधित स्टेशन पर संपर्क करना होगा।

स्टेशन मैनेजर और रिजर्वेशन सुपरवाइजर को मिला अधिकार

बल्क रिजर्वेशन की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए रेलवे ने संबंधित अधिकारियों को अनुमति देने का अधिकार दिया है। अब चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर (CRS) या स्टेशन मैनेजर (SM) बल्क टिकट बुकिंग की अनुमति दे सकेंगे। इसके साथ ही पहले लागू सीटों की अधिकतम संख्या से जुड़ी पाबंदी भी हटा दी गई है। 

सभी श्रेणियों के टिकट पर लागू होंगे नियम

दक्षिण पश्चिम रेलवे के अनुसार, नई सुविधा सभी श्रेणियों के लिए लागू होगी। इसमें कन्फर्म टिकट के साथ-साथ RAC और वेटिंग लिस्ट वाले टिकट भी शामिल हैं। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा वास्तविक समूह यात्राओं के लिए उपलब्ध होगी। इसका लाभ शादी-ब्याह, शैक्षणिक भ्रमण, तीर्थयात्रा, खेल टीमों और सांस्कृतिक समूहों को मिल सकेगा।

ट्रैवल एजेंट के बजाय रेलवे अधिकारियों से करें संपर्क

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने बड़ी संख्या में टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि वे किसी ट्रैवल एजेंट के माध्यम से आवेदन करने के बजाय सीधे संबंधित रेलवे अधिकारियों से संपर्क करें। हालांकि, विदेशी पर्यटकों और अनिवासी भारतीयों (NRI) के लिए मौजूदा नियमों के तहत ट्रैवल एजेंट के जरिए बुकिंग की व्यवस्था जारी रहेगी।

ग्रुप बुकिंग के लिए यात्रियों की पूरी जानकारी देना जरूरी

रेलवे ने यह भी साफ किया है कि बल्क टिकट बुकिंग की अनुमति तभी मिलेगी, जब यात्रा का उद्देश्य स्पष्ट होगा। आवेदन करने वाले व्यक्ति को समूह में शामिल प्रत्येक यात्री का नाम, उम्र, लिंग, पता और यात्रा का कारण बताना होगा। यानी केवल बड़ी संख्या में टिकट बुक कराने की मांग करने से अनुमति नहीं मिलेगी, बल्कि सामूहिक यात्रा का वास्तविक उद्देश्य भी बताना जरूरी होगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें