"बड़ा बदलाव" के लिए 9 परिणाम मिले
केंद्र सरकार
PM JANMAN Yojana: छत्तीसगढ़ में 24 हजार से अधिक आदिवासी परिवारों को मिला पक्का मकान
PM JANMAN Yojana: भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में पीएम-जनमन योजना के तहत बैगा, पहाड़ी कोरवा, कमार, अबूझमाड़िया और बिरहोर जनजातियों के विकास के लिए आवास, सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
राज्य सरकार
Bihaan Yojana: ढाई एकड़ में खीरे की खेती, गांव के 25 लोगों को रोजगार, लखपति दीदी बनीं अश्वनी
Bihaan Yojana: सरगुजा जिले की अश्वनी राजवाड़े ने बिहान योजना के तहत स्व-सहायता समूह से डेढ़ लाख रुपए का ऋण लेकर ढाई एकड़ में खीरे की खेती शुरू की।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: पायल को मिला सहारा, अब आसान होगा रोजमर्रा का जीवन
Seva Sankalp Abhiyan: दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण निवासी दिव्यांग पायल नाग को सेवा संकल्प अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग ने व्हीलचेयर और बैसाखी प्रदान की, इससे उन्हें रोजमर्रा के काम करने और आवागमन में सहूलियत मिलेगी। यह सहायता पायल को आत्मनिर्भर बनने और दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद करेगी।
राज्य सरकार
Bihan Yojana: रायगढ़ की रुकमणी ने सीमेंट से मंदिर बनाकर बदली किस्मत, अब कमा रहीं 45 हजार रुपए महीना
Bihan Yojana: रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड की रुकमणी कुंवर ने बिहान योजना से जुड़कर अपने हुनर को रोजगार का रूप दिया। स्व-सहायता समूह से ऋण लेकर उन्होंने सीमेंट से मंदिर और सजावटी सामग्री बनाना शुरू किया। आज वह इस काम से हर महीने करीब 45 हजार रुपए तक की आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। उनका सफर ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Agriculture: धान से ज्यादा मुनाफा दे रही गेंदे की खेती, किसान आनंद राम ने 55 हजार लागत में कमाए 3.41 लाख रुपए
Chhattisgarh Agriculture: लैलूंगा के किसान आनंद राम सिदार ने 0.400 हेक्टेयर में गेंदा फूल की खेती कर 44 क्विंटल उत्पादन लिया। 55 हजार रुपये लागत के बाद उन्हें 3.41 लाख रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।
रायपुर
छत्तीसगढ़ में फिर जोर पकड़ेगा मानसून, अगले 7 दिनों तक बारिश के आसार, कई इलाकों में भारी वर्षा की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है, जबकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
राष्ट्रीय
भोपाल स्टेट म्यूजियम : मूर्ति का सच आया सामने, सरस्वती नहीं गायत्री हैं देवी
स मूर्ति को देवी सरस्वती माना जाता था, उसे अब देवी गायत्री की मूर्ति के रूप में पहचाना गया है। यह मूर्ति 12वीं सदी की है, जो परमार राजवंश के समय की है। शास्त्रों में वर्णित देवी गायत्री के स्वरूप और वीणा की अनुपस्थिति इसके मुख्य प्रमाण हैं।
यात्रा
रेलवे का बड़ा फैसला : अब स्लीपर क्लास में भी मिलेगा AC जैसी सुविधाओं का आनंद, 15 मई से बदल जाएगा सफर का अनुभव
भारतीय रेलवे स्लीपर क्लास यात्रियों के लिए AC जैसी बेडरोल सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिसमें साफ-सुथरी चादर, तकिया और कवर ऑन-डिमांड मिलेंगे। यह सेवा सबसे पहले भोपाल से शुरू होकर कुछ ट्रेनों में लागू होगी। शुल्क इस प्रकार होगा: चादर ₹40, तकिया ₹30, पूरा सेट ₹70। यात्री इसे IRCTC ऐप, ट्रेन में स्टाफ या स्टेशन काउंटर से बुक कर सकते हैं। इससे यात्रियों को भारी सामान ले जाने से राहत मिलेगी और सफर अधिक आरामदायक व स्वच्छ होगा।
छत्तीसगढ़
WEATHER : छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन मौसम रहेगा सक्रिय, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना
छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन मौसम सक्रिय रहेगा। प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाएं (40–50 किमी/घंटा) और आंधी-तूफान की संभावना है। तापमान में अगले तीन दिनों तक ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2–3°C की बढ़ोतरी हो सकती है। बीते 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान दर्ज हुए। राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। ओडिशा में साइक्लोन सर्कुलेशन और बंगाल से तमिलनाडु तक फैली ट्रफ लाइन के कारण यह मौसम परिवर्तन हो रहा है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।