Wednesday, 21 Oct 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Chhattisgarh Agriculture: धान से ज्यादा मुनाफा दे…
Image Source: Keertiman Media
Image Source: Keertiman Media
राज्य सरकार

Chhattisgarh Agriculture: धान से ज्यादा मुनाफा दे रही गेंदे की खेती, किसान आनंद राम ने 55 हजार लागत में कमाए 3.41 लाख रुपए

Chhattisgarh Agriculture: लैलूंगा के किसान आनंद राम सिदार ने 0.400 हेक्टेयर में गेंदा फूल की खेती कर 44 क्विंटल उत्पादन लिया। 55 हजार रुपये लागत के बाद उन्हें 3.41 लाख रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

क
प्रकाशित: 04 Sep 2026, 04:59 PM · अपडेट: 19 Oct 2026, 10:36 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh Agriculture: धान की खेती करने वाले किसान आनंद राम ने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और एनएचएम गेंदा क्षेत्र विस्तार योजना का लाभ लेते हुए 0.400 हेक्टेयर क्षेत्र में गेंदा फूल की खेती की। इससे उन्हें लगभग 44 क्विंटल गेंदा फूल का उत्पादन प्राप्त हुआ और बिक्री से 3 लाख 96 हजार रुपए की आय हुई। लैलूंगा विकासखण्ड के ग्राम-कोड़केल निवासी किसान आनंद राम सिदार पहले अपने खेत मंब धान की खेती करते थे। 0.400 हेक्टेयर क्षेत्र में धान से उन्हें लगभग 10 क्विंटल उत्पादन प्राप्त होता था, जिसे बेचने पर करीब 31 हजार रुपए की आय होती थी। 
विभिन्न लागतों को घटाने के बाद उनका कुल लाभ लगभग 22 हजार रुपए रहता था। वर्ष 2025-26 में उद्यानिकी विभाग द्वारा किसान को गेंदा फूल की खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। विभाग की आवश्यक तकनीकी जानकारी और मार्गदर्शन के आधार पर किसान ने अपने 0.400 हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र में गेंदा की खेती की। बेहतर प्रबंधन एवं देखरेख के परिणामस्वरूप उन्हें लगभग 44 क्विंटल गेंदा फूल का उत्पादन प्राप्त हुआ। उत्पाद की बिक्री से उन्हें 3 लाख 96 हजार रुपए प्राप्त हुए।

फूलों की खेती से खुला कमाई का रास्ता, किसान आनंद राम ने कमाए 3.41 लाख
लागत के बाद भी 3.41 लाख रुपए का लाभ

गेंदा की खेती में किसान को इनपुट लागत के रूप में लगभग 20 हजार रुपए, श्रमिक लागत 20 हजार रुपए तथा अन्य खर्च के रूप में करीब 15 हजार रुपए व्यय करना पड़ा। इस प्रकार कुल लागत लगभग 55 हजार रुपए रही। कुल बिक्री आय में से लागत घटाने के बाद किसान को लगभग 3 लाख 41 हजार रुपए का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। इस प्रकार परंपरागत धान की खेती से प्राप्त लगभग 22 हजार रुपए के लाभ की तुलना में गेंदा फूल की खेती से किसान की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

दूसरे किसानों के लिए भी बना प्रेरणा का माध्यम

किसान आनंद राम सिदार की गेंदा खेती की सफलता को देखकर गांव के अन्य किसान भी प्रभावित हुए हैं। किसानों में अब पारंपरिक फसलों के साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के प्रति रुचि बढ़ी है। कई किसान भविष्य में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत गेंदा क्षेत्र विस्तार जैसी योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक हैं। अधिकारियोे ने बताया कि विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर, तकनीकी मार्गदर्शन के साथ पारंपरिक खेती में विविधता लाकर किसान अपनी आमदनी में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें