Tuesday, 20 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: पिता ने छह माह की बच्ची को जमीन पर पटका, ICU में इलाज जारी Raigarh Robbery Case: घरघोड़ा क्षेत्र में दो अलग-अलग वारदातें, ट्रेलर ड्राइवर को पीटकर नकदी लूटी, युवक का आईफोन छीना JD Steel Plant accident: 1500 डिग्री खौलता पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो CJP Leaders: सौरभ दास और आशुतोष रांका की हिरासत 21 अक्टूबर तक बढ़ी Jama Masjid Metro Station: संदिग्ध यात्री की बैग जांच के बाद भागने की कोशिश Tiger Shroff Car Firing: कोटा से दबोचे गए 3 बदमाश, विदेश भागने का दिया गया था लालच CG News: पिता ने छह माह की बच्ची को जमीन पर पटका, ICU में इलाज जारी Raigarh Robbery Case: घरघोड़ा क्षेत्र में दो अलग-अलग वारदातें, ट्रेलर ड्राइवर को पीटकर नकदी लूटी, युवक का आईफोन छीना JD Steel Plant accident: 1500 डिग्री खौलता पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो CJP Leaders: सौरभ दास और आशुतोष रांका की हिरासत 21 अक्टूबर तक बढ़ी Jama Masjid Metro Station: संदिग्ध यात्री की बैग जांच के बाद भागने की कोशिश Tiger Shroff Car Firing: कोटा से दबोचे गए 3 बदमाश, विदेश भागने का दिया गया था लालच
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Child Development: बचपन से स्कूल तक एक ही परिसर म…
L ika Ghar Expansion in Magarlod(Image Source: CGDPR)
L ika Ghar Expansion in Magarlod(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Child Development: बचपन से स्कूल तक एक ही परिसर में सुविधा, कुपोषण दूर करने पर जोर

Child Development: धमतरी जिले में बच्चों के सर्वांगीण विकास, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लइका घरों का संचालन किया जा रहा है। नगरी विकासखंड में 124 केंद्र संचालित हैं, जबकि 40 नए केंद्र शुरू करने की योजना है। मगरलोड में भी केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

स
प्रकाशित: 20 Oct 2026, 01:12 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Child Development: प्रारंभिक अवस्था में ही बच्चों की जरूरतों पर ध्यान देकर कुपोषण की समस्या को दूर करने, उनकी सीखने की क्षमता विकसित करने और शिक्षा से निरंतर जोड़े रखने की दिशा में यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। इस व्यवस्था की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें बचपन से लेकर विद्यालय तक की सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जाती हैं, नगरी विकासखंड के ग्राम सियादेही का मॉडल इसका बेहतरीन उदाहरण है, जहां सात माह से तीन वर्ष तक के बच्चों की देखभाल के लिए लइका घर, तीन से छह वर्ष के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी और उसके बाद प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा की सुविधा एक ही प्रांगण में संचालित हो रही है। इस एकीकृत व्यवस्था से बच्चों के विकास के विभिन्न चरणों में निरंतरता बनी रहती है। 

लइका घर' से संवर रहा ग्रामीण बचपन: कुपोषण पर प्रहार और शिक्षा की मजबूत नींव
धमतरी के लइका घर में बच्चों को पौष्टिक भोजन कराते हुए कार्यकर्ता

लइका घरों में खेल-खेल में सीख रहे बच्चे

अभिभावकों को बच्चों की देखभाल और शिक्षा के लिए अलग-अलग स्थानों पर भटकना नहीं पड़ता, जिससे बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित होती है और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि व आत्मविश्वास मजबूत होता है। ​लइका घरों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल-खेल में सीखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। यहां रंग-बिरंगे शैक्षणिक चित्रों, वर्णमाला, अंकों, फल-सब्जियों, पशु-पक्षियों और दैनिक जीवन से जुड़ी सामग्री के माध्यम से शिक्षा दी जाती है। 
आयु के अनुरूप खेल सामग्री, रचनात्मक गतिविधियां और सहभागितापूर्ण अभ्यास बच्चों की जिज्ञासा, भाषा कौशल, कल्पनाशक्ति और सामाजिक व्यवहार को निखारने में सहायक साबित हो रहे हैं। 

नगरी में 40 नए केंद्र खोलने की योजना

इसके साथ ही स्वच्छता, नियमित देखभाल और पोषण संबंधी आवश्यकताओं पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से संचालित होने वाले ये केंद्र आंगनबाड़ी सेवाओं और विद्यालयों के साथ बेहतर समन्वय बिठाकर बच्चों की जरूरतों को समय पर पूरा कर रहे हैं। ​जिले में इन बाल हितैषी सुविधाओं का दायरा बढ़ाने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है। नगरी विकासखंड में वर्तमान में 124 लइका घर संचालित हैं और इस वर्ष 40 नए केंद्र शुरू करने की योजना है। 

लइका घर' से संवर रहा ग्रामीण बचपन: कुपोषण पर प्रहार और शिक्षा की मजबूत नींव
धमतरी के लइका घर में खेल सामग्री के माध्यम से खेल-खेल में सीखते बच्चे

ग्रामीण बच्चों को मिलेगा लाभ

वहीं मगरलोड विकासखंड में छह केंद्र पहले से कार्यरत हैं, जिन्हें अक्टूबर अंत तक बढ़ाकर आठ और दिसंबर 2026 तक 20 करने का लक्ष्य रखा गया है। इन केंद्रों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकाधिक बच्चों तक बाल हितैषी सुविधाएं पहुंच सकेंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता से यह पहल बच्चों को स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में पूरी तरह सफल हो रही है।
लइका घर' से संवर रहा ग्रामीण बचपन: कुपोषण पर प्रहार और शिक्षा की मजबूत नींव
लइका घर में गतिविधियों के जरिए बच्चों को सीखने और अनुशासन की आदत विकसित कराती कार्यकर्ता
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें