Tuesday, 20 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: पिता ने छह माह की बच्ची को जमीन पर पटका, ICU में इलाज जारी Raigarh Robbery Case: घरघोड़ा क्षेत्र में दो अलग-अलग वारदातें, ट्रेलर ड्राइवर को पीटकर नकदी लूटी, युवक का आईफोन छीना JD Steel Plant accident: 1500 डिग्री खौलता पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो CJP Leaders: सौरभ दास और आशुतोष रांका की हिरासत 21 अक्टूबर तक बढ़ी Jama Masjid Metro Station: संदिग्ध यात्री की बैग जांच के बाद भागने की कोशिश Tiger Shroff Car Firing: कोटा से दबोचे गए 3 बदमाश, विदेश भागने का दिया गया था लालच CG News: पिता ने छह माह की बच्ची को जमीन पर पटका, ICU में इलाज जारी Raigarh Robbery Case: घरघोड़ा क्षेत्र में दो अलग-अलग वारदातें, ट्रेलर ड्राइवर को पीटकर नकदी लूटी, युवक का आईफोन छीना JD Steel Plant accident: 1500 डिग्री खौलता पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो CJP Leaders: सौरभ दास और आशुतोष रांका की हिरासत 21 अक्टूबर तक बढ़ी Jama Masjid Metro Station: संदिग्ध यात्री की बैग जांच के बाद भागने की कोशिश Tiger Shroff Car Firing: कोटा से दबोचे गए 3 बदमाश, विदेश भागने का दिया गया था लालच
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Farmer Benefits: गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ने से क…
Sugarcane Farmer Thanks CM Sai(Image Source: CGDPR)
Sugarcane Farmer Thanks CM Sai(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Farmer Benefits: गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ने से किसानों को राहत, CM साय का जताया आभार

Farmer Benefits: छत्तीसगढ़ में गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों को आर्थिक राहत मिली है। महासमुंद जिले के ग्राम सोहतरा के किसान मनोहर लाल सिन्हा ने बताया कि गन्ने की खेती धान की तुलना में कम मेहनत वाली और अपेक्षाकृत सुरक्षित है।

स
प्रकाशित: 20 Oct 2026, 01:39 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Farmer Benefits: शासन द्वारा कृषि और कृषकों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक निर्णयों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। गन्ने के समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि ने जिले के गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर उनके चेहरों पर विश्वास की चमक ला दी है, जिले के ग्राम सोहतरा के कृषक मनोहर लाल सिन्हा की सफलता की दास्तान बताती है कि शासन की संवेदनशील नीतियों ने किस प्रकार अन्नदाताओं की मेहनत का वाजिब सम्मान लौटाया है।  

कारखाने की स्थापना से लगातार कर रहे हैं गन्ने की खेती

ग्राम सोहतरा के मनोहर लाल सिन्हा ने बताया कि जब से क्षेत्र में शक्कर कारखाना स्थापित हुआ है, तब से वे लगातार गन्ने की खेती करते आ रहे हैं। उन्होंने कभी गन्ने की खेती से नाता नहीं तोड़ा और उनका हमेशा से यह दृढ़ संकल्प रहा है कि वे गन्ने की फसल ही लेंगे। वे अपने साथी कृषकों को भी सदैव प्रेरित करते हैं कि ’गन्ना खेती में सचमुच दम है’।

धान की तुलना में कम मेहनत और सुरक्षित फसल

गन्ने की खेती के फायदे गिनाते हुए सिन्हा ने बताया कि एक बार बुआई करने के बाद इसमें 03 से 04 महीने ही मुख्य रूप से मेहनत करनी पड़ती है, इसके बाद अगले 06 महीने तक फसल को बहुत अधिक देखरेख की आवश्यकता नहीं होती। कटाई के समय सीधे खेत से गन्ना कारखाने पहुंच जाता है और किसानों के खाते में समय पर भुगतान आ जाता है। उन्होंने धान की खेती से तुलना करते हुए बताया कि धान में माहू, कटवा, उकसा जैसी तमाम बीमारियों और कीटों का लगातार खतरा बना रहता है, जहां एक चूक से पूरी फसल बर्बाद हो सकती है। वहीं दूसरी ओर गन्ने की फसल प्राकृतिक रूप से अधिक मजबूत होती है और विपरीत परिस्थितियों को भी आसानी से सहन कर लेती है, जिससे नुकसान का जोखिम न के बराबर रहता है।  

बढ़े हुए मूल्य से घाटे की आशंका खत्म

मनोहर लाल सिन्हा ने बताया कि संवेदनशील राज्य सरकार द्वारा गन्ने के मूल्य में की गई संतोषजनक वृद्धि से किसानों को बहुत बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि जो खेती पहले घाटे की ओर जाती दिख रही थी, अब दर बढ़ने से किसानों की जेब में सीधा मुनाफा आ रहा है। आने वाले दीपावली त्यौहार को वे अपने परिवार और बच्चों के साथ बेहद उल्लास और प्रसन्नतापूर्वक मनाएंगे।  

CM विष्णु देव साय का जताया आभार

कृषक मनोहर लाल सिन्हा ने किसानों की पीड़ा और कठिन समय को समझते हुए गन्ना मूल्य वृद्धि का त्वरित निर्णय लेने पर प्रदेश सरकार का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी कर अन्नदाताओं का भरोसा और आत्मसम्मान बढ़ाया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें