Tuesday, 17 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Food Safety Campaign: खाद्य विभाग की कार्रवाई, हॉट चिप्स से 30 लीटर इस्तेमाल किया तेल फिंकवाया Paddy Smuggling: पाटेकोरा बैरियर पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, करीब 595 क्विंटल धान जब्त Surajpur News: नाली सफाई पर 1.87 लाख खर्च, फिर भी गंदगी बरकरार, जांच की मांग Liquor Scam: ईडी के खिलाफ दिल्ली ट्रिब्यूनल पहुंचे चैतन्य बघेल, 23 नवंबर को अगली सुनवाई Education Department: लापरवाही पड़ी भारी! विद्या समीक्षा केंद्र ऐप पर रिपोर्ट न भेजने वाले 19 जिलों के DEO का नवंबर का वेतन रुका CG Patwari RI Paper Leak Case: दिल्ली से भिंड के दो सगे भाई गिरफ्तार, 8 दिन की EOW रिमांड पर Food Safety Campaign: खाद्य विभाग की कार्रवाई, हॉट चिप्स से 30 लीटर इस्तेमाल किया तेल फिंकवाया Paddy Smuggling: पाटेकोरा बैरियर पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, करीब 595 क्विंटल धान जब्त Surajpur News: नाली सफाई पर 1.87 लाख खर्च, फिर भी गंदगी बरकरार, जांच की मांग Liquor Scam: ईडी के खिलाफ दिल्ली ट्रिब्यूनल पहुंचे चैतन्य बघेल, 23 नवंबर को अगली सुनवाई Education Department: लापरवाही पड़ी भारी! विद्या समीक्षा केंद्र ऐप पर रिपोर्ट न भेजने वाले 19 जिलों के DEO का नवंबर का वेतन रुका CG Patwari RI Paper Leak Case: दिल्ली से भिंड के दो सगे भाई गिरफ्तार, 8 दिन की EOW रिमांड पर
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › CM Vishnu Deo Sai: धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब …
CM Sai at paddy center(Image Source: CGDPR)
CM Sai at paddy center(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

CM Vishnu Deo Sai: धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 5.64 लाख क्विंटल उपार्जन

CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर जिले के सेन्द्री धान उपार्जन केंद्र से खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के धान खरीदी महाअभियान का शुभारंभ किया।

स
प्रकाशित: 17 Nov 2026, 01:00 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CM Vishnu Deo Sai: किसानों की मेहनत को सम्मान और उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कल सोमवार बिलासपुर जिले के सेन्द्री स्थित धान उपार्जन केंद्र से खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी महाअभियान का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय ने इसके एक दिन पूर्व 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से प्रदेशव्यापी धान खरीदी महाअभियान का शुभारंभ किया था। 

प्रदेश में 5.64 लाख क्विंटल धान की खरीदी

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेशभर में धान खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विभिन्न जिलों में उपार्जन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष कुल 3100 धान उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 2,847 केंद्रों में टोकन जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जबकि 2,030 केंद्रों में धान खरीदी शुरू हो गई है। धान खरीदी अभियान के तहत शाम 7 बजे तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में कुल 5 लाख 64 हजार 470 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। इसमें 3 लाख 26 हजार 110 क्विंटल मोटा धान एवं 2 लाख 16 हजार 482 क्विंटल पतला धान तथा 21 हजार 877 क्विंटल सरना धान शामिल है। 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के सेन्द्री से किया धान खरीदी महाअभियान का शुभारंभ, किसानों में उत्साह का माहौल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कल बिलासपुर में  धान खरीदी महाअभियान का शुभारंभ किया

तीन जिलों में खरीदी तेज

जिलावार धान खरीदी के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आज सर्वाधिक बालोद जिले में 67,125.20 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। वहीं राजनांदगांव जिले में 64,095.60 क्विंटल और महासमुंद जिले में 56,454 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई है।  प्रदेश में धान खरीदी के लिए की गई व्यापक व्यवस्थाओं से किसानों को अपनी उपज के विक्रय के लिए सुविधाजनक अवसर मिल रहा है। राज्य सरकार द्वारा उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित खरीदी, टोकन व्यवस्था तथा पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

कृषि विकास पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार किसानों की आर्थिक समृद्धि, कृषि क्षेत्र के विकास और अन्नदाताओं को उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। धरमजयगढ़ से शुरू हुआ धान खरीदी महाअभियान अब सेन्द्री सहित प्रदेश के विभिन्न उपार्जन केंद्रों में आगे बढ़ रहा है, जिससे किसानों में उत्साह का वातावरण है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें