Monday, 16 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Police: रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़ने का आरोप, प्रशिक्षु SI समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड Balodabazar News: इस्पात संयंत्र में कर्मचारी की मौत, 25 लाख मुआवजे पर सहमति Cattle Smuggling: पिकअप में झारखंड ले जा रहे थे 6 भैंसें, दम घुटने से एक की मौत, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Kabra Elephant: अकेले 30-40 KM चलता था कबरा, अब 18 हाथियों की ढाल लेकर वन विभाग को कर रहा परेशान Raipur News: सफाई व्यवस्था पर सख्ती, नगर निगम के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस Cyber Crime: शादी के कार्ड के नाम पर 98 हजार की ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh Police: रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़ने का आरोप, प्रशिक्षु SI समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड Balodabazar News: इस्पात संयंत्र में कर्मचारी की मौत, 25 लाख मुआवजे पर सहमति Cattle Smuggling: पिकअप में झारखंड ले जा रहे थे 6 भैंसें, दम घुटने से एक की मौत, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Kabra Elephant: अकेले 30-40 KM चलता था कबरा, अब 18 हाथियों की ढाल लेकर वन विभाग को कर रहा परेशान Raipur News: सफाई व्यवस्था पर सख्ती, नगर निगम के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस Cyber Crime: शादी के कार्ड के नाम पर 98 हजार की ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › CG Farmers News: आरंग में धान खरीदी पर ब्रेक, बोह…
Paddy procurement halted in Arang(Image Source: AI Generated)
Paddy procurement halted in Arang(Image Source: AI Generated)
रायपुर संभाग

CG Farmers News: आरंग में धान खरीदी पर ब्रेक, बोहारडीह में 11 और खुटेरी में 3 दिन नहीं होगी खरीदी

CG Farmers News: आरंग के बोहारडीह धान खरीदी केंद्र में 11 दिन और खुटेरी केंद्र में 3 दिन तक खरीदी नहीं होगी। निर्धारित तारीखों में किसानों ने टोकन नहीं कटाया है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Nov 2026, 06:25 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Farmers News: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान शुरू हो चुका है, लेकिन आरंग क्षेत्र के दो उपार्जन केंद्रों में शुरुआती दिनों में ही खरीदी प्रभावित होने वाली है। बोहारडीह धान उपार्जन केंद्र में 16 से 26 नवंबर तक लगातार 11 दिनों तक धान की खरीदी नहीं होगी। वहीं, मंदिरहसौद जिला सहकारी समिति के खुटेरी केंद्र में 16 से 18 नवंबर तक खरीदी बंद रहेगी। इसकी वजह इन तारीखों के लिए किसानों की ओर से टोकन नहीं कटाया जाना है।

बोहारडीह केंद्र में 11 दिनों तक नहीं होगी खरीदी

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक आरंग के अधीन आने वाले नवीन धान उपार्जन केंद्र बोहारडीह में रविवार को एक किसान से 10 क्विंटल 80 किलो धान खरीदकर अभियान की शुरुआत की गई थी। हालांकि, इसके बाद 16 से 26 नवंबर तक किसी भी किसान ने धान बेचने के लिए टोकन नहीं कटाया है। केंद्र प्रभारी जवाहर टंडन के मुताबिक, इस केंद्र में अकोलीखुर्द, खपरी, परसाटीह और बोहारडीह सहित चार गांवों के किसानों से धान खरीदा जाना है। 

खुटेरी केंद्र में भी तीन दिन नहीं आएंगे किसान

खुटेरी धान उपार्जन केंद्र में भी रविवार को गुजरा गांव के एक किसान से 3 क्विंटल 60 किलो धान की खरीदी के साथ शुरुआत हुई। लेकिन 16, 17 और 18 नवंबर के लिए यहां भी किसी किसान ने टोकन नहीं लिया है। ऐसे में इन तीन दिनों तक केंद्र में धान खरीदी नहीं हो सकेगी।

बारिश के कारण धीमी पड़ी कटाई-मिंजाई

धान खरीदी में शुरुआती सुस्ती की एक बड़ी वजह हाल की बारिश को माना जा रहा है। बारिश के बाद खेतों में नमी बनी हुई है, जिससे धान की कटाई और मिंजाई का काम अपेक्षित गति से नहीं हो पा रहा है। कई किसानों की फसल अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुई है। इस वजह से वे फिलहाल धान बेचने की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।

फसल तैयार होने के बाद ही टोकन कटाएंगे किसान

किसानों का कहना है कि जब खेतों में धान की कटाई पूरी नहीं हुई है, तो पहले से टोकन कटाने का कोई फायदा नहीं है। फसल तैयार होने और उपज को उपार्जन केंद्र तक पहुंचाने की स्थिति बनने के बाद ही वे टोकन के लिए आवेदन करेंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में फसल की तैयारी के साथ दोनों केंद्रों पर धान खरीदी की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें